सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कपल का Hot फोटोशूट, फिल्म 'वैशाली' के प्रणय दृश्यों को किया Recreate
Indian Couples Viral Photoshoot: बीते नवंबर में सोशल मीडिया पर एक कपल को अपने फोटोशूट की वजह से ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था लेकिन कपल ने अपनी आलोचनाओं की परवाह नहीं की और अपनी हॉट तस्वीरों को सोशल मीडिया से हटाया नहीं था। एक बार फिर से केरल के कपल ने भी कुछ ऐसा किया है, जिसके कारण वो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है, दरअसल अभिजीत जीतू और माकू माया ने, जो कि पति-पत्नी हैं, ने मलयालम की सुपर हिट क्लासिक फिल्म 'वैशाली' की तर्ज पर फोटो शूट कराया है, जिसकी वजह से वो सोशल मीडिया पर चर्चित हो गए हैं।

फिल्म 'वैशाली' की तर्ज पर कपल ने कराया फोटो शूट
मालूम हो कि साल 1988 में आई फिल्म 'वैशाली' मलयालम की क्लासिक फिल्मों से एक है, जिसे कि Bharathan ने निर्देशित किया था, फिल्म में लीड रोल यानी कि 'वैशाली' का रोल सुपर्णा आनंद और ऋष्यशृंग का रोल संजय मित्रा ने निभाया था। यह फिल्म वैशाली नाम की एक देवदासी की कहानी है, जिसे कि एक गुप्त मिशन पर भेजा जाता है और इसी मिशन के दौरान उसे ऋष्यशृंग से प्रेम हो जाता है।

मलयालम की क्लासिक फिल्मों में से एक है 'वैशाली'
बहुत सारे अवार्डों को जीतने वाली इस फिल्म के निर्माता एमएम रामचंद्रन थे। मालूम हो फिल्म में लीड रोल प्ले करने वाले सुपर्णा आनंद और संजय मित्रा ने रीयल में शादी भी कर ली थी लेकिन साल 2008 में दोनों का तलाक हो गया।

फिल्म ने जीते कई पुरस्तकार, लहराया सफलता का परचम
फिल्म ने दो नेशनल अवार्ड जीते थे। पहला अवार्ड चित्रा ने बेस्ट सिंगर के लिए और दूसरा पुरस्कार O. N. V. Kurup को बेस्ट गीतकार के लिए मिला था। इसके अलावा फिल्म ने तीन Kerala State Film Awards जीता था, जिसमें बेस्ट प्लेबैक सिंगर, बेस्ट गीतकार और बेस्ट आर्ट डायरेक्टर शामिल था। मालूम हो कि फिल्म के आर्ट डायरेक्टर P. Krishnamoorthy थे।

वैशाली' और 'ऋष्यशृंग' के प्रणय दृश्यों को किया री-क्रिएट
फिलहाल केरल के कपल ने अपने फोटो शूट में पूरी तरह से 'वैशाली' और 'ऋष्यशृंग' के प्रणय दृश्यों को री-क्रिएट करने की कोशिश की है। सोशल मीडिया पर लोगों ने दोनों की तस्वीरों पर मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोगों ने पति-पत्नी के हिम्मत की दाद दी है तो किसी को ये तस्वीरें अश्लील नजर आ रही हैं। फिलहाल कड़कड़ाती सर्दी के बीच पति-पत्नी के इस फोटोशूट ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। इस फोटो शुट के फोटोग्राफर Midhun Sarkar है।
यहां देखें फिल्म 'वैशाली' का Video












Click it and Unblock the Notifications