VIDEO: काबुल से दिल्ली पहुंचे भारतीय नागरिक, लगाए 'भारत माता की जय' के नारे
नई दिल्ली, 17 अगस्त। अफगानिस्तान की राष्ट्रीय राजधानी काबुल पर कब्जे के बाद तालिबान ने अपनी हुकूमत का ऐलान कर दिया है। तालिबान से बचने के लिए लोग काबुल से बाहर भागने की कोशिश कर रहे हैं, इस बीच भारत ने एक बार फिर अपने शौर्य का परिचय देते हुए अपने नागरिकों के सुरक्षित अफगानिस्तान से निकाल लिया। भारतीय वायुसेना लगातार काबुल से भारतीय को एयरलिफ्ट कर रही है, मंगलवार को स्वदेश पहुंचे नागरिक 'भारत माता की जय' के नारे लगाते नजर आए।
Recommended Video

भारतीय वायुसेना का विमान सी-17 ग्लोबमास्टर मंगलवार को अफगानिस्तान के काबुल से निकाले गए लोगों को लेकर गुजरात के जामनगर में लैंड हुआ। वहां से C-130J सुपर हरक्यूलिस विमान लोगों को लेकर गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर लैंड हुआ। इसके बाद लोगों को बस में बिठाकर दिल्ली की ओर रवाना किया गया। काबुल से भारत पहुंचे लोगों का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह बस के अंदर से 'भारता माता की जय' और 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं। इससे उनकी खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान का वो प्रांत जहां कदम रखने से भी डरते हैं तालिबानी, आज तक नहीं कर पाए कब्जा
बता दें कि अफगानिस्तान के काबुल से भारतीय नागरिकों को निकालने का काम जारी है। वायुसेना ने इस काम की जिम्मेदारी लेते हुए अब तक कई भारतीयों को उनके घरों तक पहुंचाया है। बीती रात काबुल से भारतीय दूतावास के कर्मियों और राजदूत समेत 120 लोगों को भारतीय वायुसेना ने एयरलिफ्ट कर भारत उतारा था। अफगानिस्तान से गुजरात के जामनगर पहुंचे सी-19 विमान के बारे में भी पीएम मोदी को पूरी डिटेल दी गई।












Click it and Unblock the Notifications