उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना ने मारे चार आतंकी, सर्च ऑपरेशन जारी
ना और सुरक्षाबलों ने मंगलवार देर रात कुपवाड़ा में हुए एनकाउंटर में चार आतंकियों को मार गिराया है। एनकाउंटर कुपवाड़ा के हलमातपोरा में हुआ है और आतंकियों को खत्म करने के बाद सेना का सर्च ऑपरेशन फिर से शुरू हो गया है। सेना को आशंका है कि 2-3 आतंकी अभी छिपे हो सकते हैं।
कुपवाड़ा। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना और सुरक्षाबलों ने मंगलवार देर रात कुपवाड़ा में हुए एनकाउंटर में चार आतंकियों को मार गिराया है। एनकाउंटर कुपवाड़ा के हलमातपोरा में हुआ है और आतंकियों को खत्म करने के बाद सेना का सर्च ऑपरेशन फिर से शुरू हो गया है। सेना को आशंका है कि 2-3 आतंकी अभी छिपे हो सकते हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। इस घटना में जो ताजा जानकारी आ रही है उसके तहत कुपवाड़ा के हलमतपोरा में आतंकियों की ओर से फिर से फायरिंग की गई है और इसमें एक पुलिस जवान घायल हो गया है।

पेट्रोलिंग टीम पर हमला
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि जिस समय सेना की पेट्रोलिंग टीम पेट्रोल पर थी, उसी समय आतंकियों की ओर से फायरिंग शुरू हो गई थी। इसके बाद सुरक्षाबलों की ओर से कार्रवाई शुरू की गई और एनकाउंटर शुरू हो गया। सेना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आतंकवादियों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन लॉन्च किया। हलमापोरा में पेट्रोलिंग टीम पर उस समय फायरिंग शुरू हुई जब जंगलों में सेना आतंकियों की तलाश कर रही थी। एक सीनियर पुलिस ऑफिसर की ओर से जानकारी दी गई कि आतंकी जंगल में छिपे थे और यहां पर उन्होंने जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सेना की 41 राष्ट्रीय राइफल्स की टीम पर हमला किया था। जानकारी मिलते हर इलाके में और सुरक्षाबल भेजा गया था। फिलहाल आतंकियों की पहचान होनी बाकी है और सर्च ऑपरेशन फिर से लॉन्च कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications