आतंकी ऑपरेशन में शहीद हुए डॉग को सेना ने दी अंतिम सलामी, वीडियो देख भर आएंगी आपकी आंखें

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में 10 अक्टूबर को सुरक्षा कर्मियों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी। इस मुठभेड़ में सेना के जवानों ने जांबाज डॉग जूम की निशानदेही पर दोनों आतंकियों को मार गिराया था। हालांकि, इस ऑपरेशन के दौरान सेना के दो जवान घायल हो गए थे। वहीं, डॉग जूम को भी दो गोली लग गई थी। जिसकी वजह से वह घायल हो गया था और उसे इलाज के लिए सेना के पशु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां गुरुवार दोपहर को डॉग जूम की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, आज सेना के जवानों ने डॉग को अंतिम सलामी दी। इसका वीडियो भी सेना की तरफ से शेयर किया गया है.....

Recommended Video

      Srinagar: Army ने ऑपरेशन में शहीद Assault Canine Zoom को दी श्रद्धांजलि | वनइंडिया हिंदी *News
      indian army pay tribute dog

      ये भी पढ़ें- दुआएं भी नहीं आईं काम, आंतकियों के गोली से घायल सेना के जांबाज डॉग 'जूम' ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

      डॉग जूम को सेना ने दी अंतिम सलामी

      डॉग जूम को सेना ने दी अंतिम सलामी

      सेना ने शुक्रवार को अपने डॉग 'ज़ूम' को श्रद्धांजलि दी। सेना की तरफ अंतिम सलामी का एक वीडियो भी शेयर किया गया है। जिसमें जवानों के साथ-साथ सेना के अन्य डॉग भी शामिल हुए। इस संबंध में जानकारी देते हुए श्रीनगर स्थित पीआरओ डिफेंस कर्नल इमरोन मुसावी ने कहा कि श्रीनगर के बादामी बाग छावनी के चिनार युद्ध स्मारक में एक समारोह में चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एडीएस औजला के अलावा अन्य रैंकों के अधिकारियों ने वीर सैनिक को श्रद्धांजलि दी।

      दो गोली लगने के बाद भी आतंकियों से लड़ रहा था जूम

      दो गोली लगने के बाद भी आतंकियों से लड़ रहा था जूम

      अनंतनाग में 10 अक्टूबर की सुबह सेना के जवानों को खबर मिली थी, कि एक घर में दो आतंकी छिपे हुए हैं। जिसके बाद जवानों ने क्लू के लिए जूम को छोड़ा था। जैसे ही जूम आतंकियों के करीब पहुंचा, वैसे ही आतंकियों ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान आतंकियों की दो गोली जूम को लग गई। गोली लगने की वजह से जूम घायल हो गया था। हालांकि, इसके बावजूद भी वहां से नहीं हटा और जूम की निशानदेही पर सेना के जवानों ने आतंकियों को मार गिराया।

      सेना के पशु अस्पताल में चल रहा था इलाज

      सेना के पशु अस्पताल में चल रहा था इलाज

      जूम का इलाज श्रीनगर के पशु अस्पताल में चल रहा था। डॉक्टरों ने उसके पैर को ठीक करने के लिए प्लास्टर किया था। वहीं, चेहरे के घाव को ठीक करने के लिए विशेष तरह की दवाइयों का उपयोग किया जा रहा था। जूम गुरुवार की सुबह तक ठीक था, लेकिन 12 बजे के करीब उसकी तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई। वह हांफने लगा और उसकी मौत हो गई।

      सेना के जवान ने घायल होने की दी थी जानकारी

      सेना के जवान ने घायल होने की दी थी जानकारी

      जूम के घायल होने की जानकारी सेना के अधिकारियों ने ट्ववीट करके दी थी। अधिकारियों ने कहा था कि हमारा जूम जिसे विशेष ट्रेनिंग दी गई थी, आज एक ऑपरेशन के दौरान आतंकियों की गोली से घायल हो गया। हम उसके जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं। इस ट्वीट के साथ सेना के जवानों ने जूम के ट्रेनिंग का भी वीडियो शेयर किया था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+