Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दुआएं भी नहीं आईं काम, आंतकियों के गोली से घायल सेना के जांबाज डॉग 'जूम' ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

बीते 10 अक्टूबर को एक ऑपरेशन के दौरान आतंकियों की गोली से सेना का डॉग जूम घायल हो गया था। जिसके बाद उसे इलाज के लिए सेना के पशु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां, डॉक्टरों की एक विशेष टीम की तरफ से उसका इलाज किया जा रहा था। डॉक्टरों के मुताबिक जूम 11:45 बजे तक ठीक था। लेकिन अचानक से वह हांफने लगा और फिर गिर पड़ा, जिससे 12 बजे उसका निधन हो गया।

Recommended Video

    Army Dog Zoom Passes Away: बहादुर डॉग जूम नहीं रहा, आतंकी से लड़ा था | Indian Army | वनइंडिया हिंदी
    army dog zoom passes away

    ये भी पढ़ें- सेना के डॉग 'जूम' को चाहिए आप सबकी दुआएं, अगले 48 घंटे अहम, हमले में हुआ था घायल

    पैर पर चढ़ा था प्लास्टर

    पैर पर चढ़ा था प्लास्टर

    सेना के डॉग जूम का आंतकियों के हमले में एक पैर भी टूट गिया था। जिसे ठीक करने के लिए डॉक्टरों की तरफ से प्लास्टर चढ़ाया गया था। जबकि चेहरे के घाव को ठीक करने के लिए विशेष दवाइयों का इस्तेमाल किया जा रहा था। जूम की जिस तरह की स्थिति थी, उसे देखते हुए डॉक्टरों ने बुधवार को भी एक बयान जारी किया था। डॉक्टरों ने अपने बयान में कहा था कि जूम के लिए आगामी 24 से 48 घंटे अहम होंगे।

    जूम को दी गई थी विशेष ट्रेनिंग

    जूम को दी गई थी विशेष ट्रेनिंग

    डॉग जूम को सेना की तरफ से विशेष ट्रेनिंग दी गई थी। वह सेना के कई बड़े ऑपरेशनों में शामिल था। 10 अक्टूबर को सुबह कोकेरनाग में कुछ आतंकियों के एक घर में छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद जूम को तलाशी के लिए भेजा गया था। जैसे ही जूम नजदीक पहुंचा, आतंकियों ने हमला कर दिया। जिससे जूम को दो गोली लग गई।

    घायल होने से पहले जूम कर चुका था अपना

    घायल होने से पहले जूम कर चुका था अपना

    हालांकि, आतंकियों की गोली से घायल होने से पहले डॉग जूम अपना काम कर चुका था। क्योंकि जूम की निशानदेही के चलते ही सेना के जवानों को दोनों आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली थी। हालांकि, इस ऑपरेशन में सेना के 2 जवान भी घायल हो गए थे। जिनका उपचार सेना के अस्पताल में चल रहा है।

    डॉग के घायल होने पर सेना के जवानों ने शेयर किया था भावुक वीडियो

    डॉग के घायल होने पर सेना के जवानों ने शेयर किया था भावुक वीडियो

    डॉग के घायल होने पर सेना के जवानों ने भावुक कर देने वाला वीडियो शेयर किया था। डॉग जल्द से जल्द ठीक हो इसको लेकर भारतीय सेना की तरफ से एक ट्वीट भी किया गया था। इस ट्वीट में लिखा गया है कि जूम, ऑपरेशन के वक्त आतंकियों से भिड़ने के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका सेना के पशु चिकित्सक अस्पताल श्रीनगर में इलाज चल रहा है। हम जूम के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+