जनरल रावत के बयान के बाद सेना ने मेजर गोगोई के खिलाफ शुरू की कोर्ट ऑफ इन्‍क्‍वॉयरी

सेना की ओर से मेजर लितुल गोगोई के खिलाफ कोर्ट ऑफ इन्‍क्‍वॉयरी (सीओआई) के आदेश दे दिए गए हैं। सेना की ओर से इस कदम की पुष्टि उस समय हुई है जब आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार को भरोसा दिलाया था कि अगर मेजर गोगोई ने कोई गलती की होगी तो उन्‍हें कड़ी सजा दी जाएगी।

श्रीनगर। सेना की ओर से मेजर लितुल गोगोई के खिलाफ कोर्ट ऑफ इन्‍क्‍वॉयरी (सीओआई) के आदेश दे दिए गए हैं। सेना की ओर से इस कदम की पुष्टि उस समय हुई है जब आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार को भरोसा दिलाया था कि अगर मेजर गोगोई ने कोई गलती की होगी तो उन्‍हें कड़ी सजा दी जाएगी। बुधवार को खबर आई थी कि जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस ने मेजर लितुल गोगोई को एक लड़की के साथ होटल से गिरफ्तार किया है। मेजर गोगोई को एक स्‍थानीय लड़की के साथ होटल से गिरफ्तार करने की खबरें आई थीं। पुलिस सूत्रों की ओर से जानकारी दी गई थी कि गोगोई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मेजर गोगोई को मिलेगी कड़ी सजा

मेजर गोगोई को मिलेगी कड़ी सजा

सेना प्रमुख जनरल रावत शुक्रवार से जम्‍मू कश्‍मीर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। श्रीनगर में उन्‍होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेजर गोगोई अगर किसी भी गलत काम को अंजाम देने के दोषी पाए जाते हैं तो फिर उन्‍हें सजा मिलेगी। जनरल रावत ने कहा कि सेना में कोई भी किसी भी रैंक पर हो, अगर कोई गलत काम करता है और सेना को इसके बारे में पता चलता है तो फिर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अगर मेजर गोगोई ने कोई गलत काम किया है तो जो भी सजा उचित होगी उन्‍हें मिलेगी और यह सजा आने वाले वर्षों में एक नया उदाहरण भी पेश करेगी।

क्‍या था पूरा मामला

क्‍या था पूरा मामला

पुलिस की ओर से बुधवार को जो बयान दिया गया था उसके मुताबिक करीब 11 बजे खानयार पुलिस स्‍टेशन को होटल ग्रैंड ममता से काफल आई थी। इस कॉल में होटल में झगड़ा और कहा-सुनी की बात कही गई थी। सूत्रों के मुताबिक एक लड़की और एक लड़का मेजर गोगोई से मिलने आए थे जो पहले ही होटल में चेक-इन कर चुके थे। लेकिन होटल मैनेजर ने लड़की को कमरे में जाने की मंजूरी नहीं दी और इसी वजह से झगड़ा शुरू हो गया। पुलिस ने होटल में एक पार्टी को तैनात कर दिया। इसके बाद पता लगा कि बडगाम से एक लड़की और एक युवक जिसका नाम समीर अहमद है, किसी से मिलने के लिए आए थे। होटल के रिसेप्‍शनिस्‍ट ने उन्‍हें उस व्‍यक्ति से मिलने नहीं दिया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस होटल पहुंची और वह सभी व्‍यक्तियों को पुलिस स्‍टेशन लेकर चली गई।

लड़की की मां ने क्‍या कहा

लड़की की मां ने क्‍या कहा

वहीं श्रीनगर के एसपी सज्‍जाद अहमद ने इस मामले में आर्मी ऑफिसर का नाम देने से मना कर दिया था लेकिन होटल की ओर से यह जानकारी दे दी गई थी कि कमरे में कौन था। होटल का कहना था कि लड़की नबालिग थी। वहीं कश्‍मीर रेंज के आईजी स्‍वंय प्रकाश पाणी की ओर से मामले की जांच के आदेश दे दिए गए थे। इस बीच लड़की की मां का कहना है कि गोगोई ने देर रात को उनके घर पर दो बार छापेमारी की थी और वह दोनों ही बार छापेमारी के दौरान समीर अहमद के साथ आए थे जोकि होटल में भी उनके साथ गया था।

कौन हैं मेजर गोगोई

कौन हैं मेजर गोगोई

मेजर गोगोई उस समय सुर्खियों में आए थे जब पिछले वर्ष बडगाम में लोकसभा के उपचुनावों के लिए वोट डाले जा रहे थे। इस दौरान स्‍थानीय लोगों की भारी भीड़ ने सुरक्षाबलों को घेर लिया। तब मेजर गोगोई का एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो मेंएक स्‍थानीय युवा सेना की जीप पर बंधा था। वीडियो के बाद काफी हंगामा हुआ और फिर सेना ने इस मामले में कोर्ट ऑफ इन्‍क्‍वॉयरी के आदेश दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+