सेना ने ढेर किया खूंखार आतंकी इश्फाक, शहीद लेफ्टिनेंट उमर फयाज की हत्या में था शामिल

जम्मू कश्मीर। जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार सुबह इंडियन आर्मी और आतंकियों के बीच जोरदार मुठभेड़ देखने को मिली जिसमें लश्कर ए तैयबा के उस आतंकी को मार गिराया है, जिसने लेफ्टिनेंट उमर फयाज को मारने की साजिश रची थी। सुरक्षा बलों ने तांत्रिपोरा के बेहिबाग एरिया में इस लश्कर कमांडर को मारकर हिसाब चुकता कर दिया है। इस आतंकी का नाम इश्फाक पुद्देर बताया जा रहा है।

लेफ्टिनेंट फयाज के हत्यारे को मारकर हिसाब किया चुकता

इसी साल मई में लश्कर के आतंकियों ने इंडियन आर्मी के लेफ्टिनेंट उमर फयाज की हत्या कर दी थी। उस हमले को अंजाम देने में आंतकी इश्फाक पुद्देर ने बहुत बड़ी साजिश रची थी। फयाज की मौत का बदला लेने के लिए इंडियन आर्मी ने पुद्देर के खिलाफ ऑपरेशन तेज कर दिया और आखिरकार शनिवार को ईद के दिन सुबह सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर पुलिस की सहायता से इस आतंकी को भी खत्म कर बहादुर फयाज की मौत का बदला ले लिया।

लश्कर कमांडर इश्फाक पुद्देर की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी भी की, जिसके बाद उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इस घटना के बाद जम्मू कश्मीर के शोपियां और कुलगाम में इंटरनेट सेवाएं अस्थाई रूप से बंद कर दी।

इससे पहले शुक्रवार रात को श्रीनगर के पांथा चौक पर आतंकियों ने सुरक्षाबलों की गाड़ी पर घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गए। वहीं 3 अन्य घायल हैं। आपको बता दें कि इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने कहा है कि करीब 250 आतंकी सीमा पार कर अंदर घुस गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+