Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सेना ने जारी की एडवाइजरी, जवानों से सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्‍ट न करने को कहा

नई दिल्‍ली। सेना की तरफ से एक एडवाजरी जारी की गई है। इस एडवाइजरी में सभी जवानों और ऑफिसर्स को सोशल मीडिया से बचने की सलाह दी गई है। सेना की तरफ से सभी जवानों और ऑफिसर्स से कहा गया है कि वो यूनिफॉर्म में अपनी पहचान बताते हुए वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर न करें। सेना की तरफ से कहा गया है कि ऐसी जानकारी सामने आई है जिसमें कई जवान यूनिफॉर्म में वीडियो बना रहे हैं। वो अपनी पहचान बता रहे हैं और इन वीडियोज को सोशल मीडिया पर पोस्‍ट किया जा रहा है।

indian-army

वायरल हो रहे हैं टिक-टॉक वीडियो

सेना ने कहा है कि सभी जवानों को और ऑफिसर्स को सलाह दी जाती है कि वो ऐसा न करें। जवानों की पहचान जाहिर हो से उन्हें खतरा हो सकता है और सेना ने इसी का ध्यान रखते हुए यह एडवाइजरी जारी की है। हाल के दिनों में सेना के कई जवानों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था।सेना ने ऐसे जवानों को नियमों को पालन करने की अपील की है। आज कल सोशल मीडिया और टिक-टॉक पर जवानों के वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। इससे पहले सोमवार को सेना ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उन खबरों को फर्जी और दुर्भावनापूर्ण बताया है जिसमें कहा जा रहा है कि अप्रैल के मध्य में आपातकाल की घोषणा हो सकती है। इसके अलावा खबरों में कहा जा रहा है कि नागरिकों प्रशासन की मदद के लिए भारतीय सेना, दिग्गजों, राष्ट्रीय कैडेट कोर और राष्ट्रीय सेवा योजना को तैनात किया जाएगा। सेना ने कहा, 'यह स्पष्ट है कि यह खबरें पूरी तरह से फर्जी हैं।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+