पलक झपकते नष्ट होगा पाकिस्तानी ड्रोन, सेना ने बॉर्डर पर लगाया एक्वा जैमर और मल्टी शॉट गन
बॉर्डर पर पाकिस्तान की ओर से अक्सर ड्रोन से निगरानी की खबरें आती रहती हैं। जिसकी वजह से भारत ने लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) पर क्वाडकॉप्टर जैमर और मल्टी-शॉट गन की तैनाती की है। ऐसे में अब अगर पाकिस्तान की ओर से बॉर्डर एरिया की तरफ ड्रोन छोड़े गए तो पल भर में इस सिस्टम के जरिए उसे नष्ट कर दिया जाएगा।

हिंदुस्तान टाइम्स ने अपने सूत्रों के हवाले दावा किया है कि सेना ने नियंत्रण रेखा पर क्वाडकॉप्टर जैमर लगाए हैं। जिन्हें एक्वा जैमर नाम दिया गया है। ये जैमर मल्टी शॉट गन के सपोर्ट पर हैं। एक्वा जैमर की क्षमता 4,900 मीटर की ऊंचाई तक होती है। ये एक्वा जैमर दुश्मन के ड्रोन को सीमा के अंदर से नष्ट कर देगा।
वहीं, एक्वा की मदद से ड्रोन को पाकिस्तानी इलाके में जाम भी किया जा सकेगा। यानि कि ड्रोन भारतीय सीमा में नहीं बढ़ पाएगा। इसके अलावा एक्वा के जरिए पाकिस्तानी ड्रोन को अगर जाम करके भारतीय सीमा पर लाकर गिराया जाएगा तो शॉट गन से उसे नष्ट किया जाएगा। शॉट गन का संचालन सैनिकों द्वारा किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक एक्वा जैमर की मदद से 5 किलोमीटर तक की दूरी के ड्रोन को डिटेक्ट किया जा सकेगा। मल्टी वेपन प्लेटफॉर्म पर लगी तीन बंदूकें त्रिकोणीय प्रारूप में एक बार में नौ शॉट फायर करती हैं। इससे दुश्मन का ड्रोन पूरी तरह नष्ट हो जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक क्वाडकॉप्टर जैमर और मल्टी-शॉट गन की तैनाती लाइन ऑफ कंट्रोल से 400 मीटर अंदर की तरफ किया गया है। क्वाडकॉप्टर जैमर और मल्टी-शॉट गन सीसीटीवी से लैस है। इनकी मदद से ड्रोन की निगरानी 24 घंटे की जा सकेगी।
इसके अलावा एलओसी से 2.5 किलोमीटर पीछे सर्विलांस सेंटर्स का दो सिस्टम बैकअप भी बनाया गया है। आपको बता दें कि इस साल जनवरी से सितंबर तक 191 पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय क्षेत्र में घुसे, जिनमें से 171 पंजाब सेक्टर में और 20 जम्मू सेक्टर में देखे गए। एक्वा की तैनाती से पाकिस्तान से लगे बॉर्डर पर अन्य गतिविधियों पर लगाम लगाया जा सकेगा। क्योंकि अक्सर पाकिस्तान की तरफ से दहशत पैदा करने के लिए कहीं गुब्बारा तो कहीं पतंग भी छोड़ा जाता रहा है।
ये भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra: दिवाली बाद यात्रा फिर से शुरू, राहुल गांधी ने बजाया ढोल, VIDEO जीत रहा लोगों का दिल












Click it and Unblock the Notifications