Bharat Jodo Yatra: दिवाली बाद यात्रा फिर से शुरू, राहुल गांधी ने बजाया ढोल, VIDEO जीत रहा लोगों का दिल
दिवाली की छु्ट्टी के बाद भारत यात्रा फिर से शुरू हो गई है। तेलंगाना के नारायणपेट जिले के मख्तल से यात्रा को शुरू किया गया है। इस दौरान राहुल गांधी ने गुरुवार को स्थानीय कलाकारों के साथ मुलाकात की। उसके साथ ढोल बजाए।
Bharat Jodo Yatra: दिवाली की छु्ट्टी के बाद भारत यात्रा फिर से शुरू हो गई है। तेलंगाना के नारायणपेट जिले के मख्तल से यात्रा को शुरू किया गया है। इस दौरान राहुल गांधी ने गुरुवार को स्थानीय कलाकारों के साथ मुलाकात की। उसके साथ ढोल बजाए। यात्रा का आज 50वां दिन है। राहुल गांधी आज वहां के किसानों से मुलाकात कर उनके साथ संवाद करेंगे।
Recommended Video

राहुल गांधी एक वीडियो में स्थानीय कलाकारों के साथ ढोल बजा रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा रहा है कि राहुल गांधी एक भीड़ में घिरे हुए हैं। कलाकारों के साथ-साथ ढोल बजा रहे हैं। साथ ही वहां पर मौजूद लोग खुश नजर आ रहे हैं।
आज सुबह 6 बजे से यात्रा शुरू
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि दिवाली और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पदभार संभालने के लिए 3 दिन के ब्रेक के बाद भारत जोड़ो यात्रा तेलंगाना के नारायणपेट जिले के मख्तल से आज सुबह 6 बजे फिर से शुरू हुई। किसानों से बातचीत हमेशा की तरह दोपहर 2 बजे होगी। राहुल गांधी के साथ सभी यात्री पूरे जोश के साथ उत्सुक हैं।
अबतक 1230 किमी की दूरी तय
भारत जोड़ो यात्रा ने अब तक चार राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के 18 जिलों को कवर करते हुए 1,230 किमी की दूरी तय की है। नांदेड़ होते हुए महाराष्ट्र में प्रवेश करने से पहले यात्रा 11 दिनों में तेलंगाना में आठ जिलों को कवर करेगी। भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी।
यह भी पढ़ें- Priyanka Gandh'मां फर्क नहीं पड़ता, दुनिया क्या कहती है...', सोनिया गांधी के लिए प्रियंका ने लिखी इमोशनल पोस्ट












Click it and Unblock the Notifications