इंडियन आर्मी डोकलाम वॉर मटेरियल से तैयार कर रही है मुंबई के एलफिंस्टन स्टेशन का फुट ओवर ब्रिज

मुंबई। पिछले साल सिंतबर में परेल-एलफिंस्टन स्टेशन के पास बने फुट ओवर ब्रिट पर ज्यादा भीड़ की वजह से भगदड़ मचने से एक बड़ा हादसा हो गया था। उस ब्रिज को इंडियन आर्मी ने बनाकर तैयार कर दिया है। इंडियन आर्मी को पिछले साल तीन फुट ओवर ब्रिज बनने के लिए प्रोजेक्ट सौंपा गया था। दिलचस्प बात यह है कि इस ब्रिज को बनाने के लिए मटेरियल को भारत-चीन सीमा पर स्थित डोकलाम के पास युद्ध स्टोर से लाया गया है।

डोकलाम युद्ध सामग्री से तैयार हो रहे हैं मुंबई में फुट ब्रिज

मुंबई के परेल-एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज की दर्दनाक घटना के बाद सरकार ने इसे पून:निर्माण के लिए इंडियन आर्मी को सौंपा था। पिछले साल 29 सितंबर की इस घटना में 22 लोगों की मौत और कई लोग घायल हो गए थे। इस सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, इस ब्रिज 90 प्रतिशत का हो चुका है अगले महीने तक इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

यह ब्रिज आठ टन तक का लोड उठाने की क्षमता वाले हैं। इनका निर्माण हाई कार्बन स्टील से हुआ है, जो 50 सालों तक चल सकते हैं। बता दें कि यह पहली बार है, जब इंडियन आर्मी ने रेलवे की मदद करते हुए आम लोगों के लिए एक मजबूत ब्रिज तैयार किया है।

मुंबई इंजिनियरिंग ग्रुप ऐंड सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर धीरज मोहन ने कहा कि '1993 में लेह में 6 महीनों तक बहुत अधिक बर्फबारी हुई थी। उस दौरान वहां पर एक ब्रिज बनाया गया था, जो अभी भी वैसा ही मजबूत है।' उन्होंने कहा कि इस ब्रिज को बनाने के लिए सारा मटेरियल इंडो-चाइना बॉर्डर के वॉर स्टोर से लाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+