देवदूत बनकर आई इंडियन आर्मी, भूस्खलन में फंसे 3500 टूरिस्ट्स की बचाई जान

Indian Army came as an angel, saved the lives of 3500 tourists trapped in landslides and roadblocks

Army soldiers became devdoot: सिक्किम के कई इलाकों में हुई तेज बारिश हुई जिसके कारण भारी भूस्‍खलन हुआ। जिसके बाद यहां पर कई सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गए। रास्‍ता अवरुद्ध होने के कारण बड़ी संख्‍या में जा पर्यटक फंसे हुए थे उनकी जान बचाने के लिए आर्मी देवदूत बनकर पहुंची और भूस्‍खलन में फंसे 3500 टूरिस्‍ट्स की जान बचाई।

आर्मी के जवानों ने फ्लैश फ्लड क्षेत्र पर एक अस्थायी क्रॉसिंग यानी पुलिस बनाया और उसके बाद पर्यटकों को नदी पार करवा कर उनकी जान बचाई। इतना ही नहीं पर्यटकों को गर्म भोजन, आवास और चिकित्सा सहायता भी आर्मी ने उपलब्ध करवाई।

army-soldiers

बता दें भारी बारिश के बाद उत्तरी सिक्किम जिला मुख्यालय मंगन से चुंगथांग तक पेगोंग सप्लाई खोला गया जिससे सड़क अवरुद्ध हो गई और सड़कों पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया था।

अधिकारियों ने बताया सेना ने उत्तरी सिक्किम में भूस्खलन और अन्‍य बाधाओं के कारण फंसे लगभग 3,500 पर्यटकों को बचाया गया।वहीं अधिकारियों ने ये भी बताया कि सड़क संपर्क बहाल करने का काम जारी है, और बाकी फंसे पर्यटकों को बाहर निकालने का काम भी जारी है।

बता दें सिक्किम के लाचेन और लाचुंग क्षेत्र समेत अन्‍य कई क्षेत्र प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, उसे देखने के लिए गर्मी के सीजन में बड़ी संख्‍या में पर्यटक आते हैं। गर्मी के सीजन में यहां के होटल जब पर्यटकों से भरे हुए थे तो तेज बारिश के कारण हुए भूस्‍खलन के कारण रोड ब्लॉक हो होने के कारण पर्यटक फंस हुए थे।

लाचेन और लाचुंग क्षेत्रों के होटलों में 36 विदेशी पर्यटक भी फंसे हुए थे ये वो जगहें जो प्राकृतिक सुंदरता के साथ विभिन्न स्थानों पर जाने को प्रवेश द्वार है। शनिवार की दोपहर 3 बजे तक 2,000 से अधिक पर्यटकों को बचाया गया।

त्रिशक्ति कोर के जवानों, सेना और सीमा सड़क संगठन के कर्मियों ने पर्यटकों को बचाने के लिए भारी बारिश और खराब मौसम के दौरान एकजुट होकर काम किया। उनके प्रयास से ही इतनी बड़ी संख्‍या में पर्यटक बच सके।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 5 दिनों के त‍क पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+