थम नहीं रहा है वायुसेना के विमानों के क्रैश होने का सिलसिला, 5 साल में 55 सैन्य कर्मी हुए शहीद
गुरुवार को इस महीने के पहले दिन ही एक बार फिर वायुसेना के प्लेन के क्रैश होने की खबर सामने आ गई। इससे पहले मई में मिग 21 दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।

कर्नाटक के चामराजनगर जिले में गुरुवार को इंडियन एयर फोर्स का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट सूर्य किरण क्रैश हो गया। हालांकि दोनों पायलट सुरक्षित हैं। एयरफोर्स के अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
यह लगातार दूसरा महीना है जब एयरफोर्स का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इससे पहले राजस्थान के बाड़मेर में मिग-21 क्रैश हो गया था। जिसमें 3 महिलाओं की मौत हो गई थी। वहीं जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सेना का ALH ध्रुव हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था।
भारतीय सेना के अंदर लगातार विमानों और हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की खबरें आ रही है। पिछले 6 महीने में एक के बाद एक कई प्लेन क्रैश हुए हैं। केवल पांच वर्षों में 50 से अधिक विमानों और हेलीकाप्टर दुर्घटनाओं में लगभग 55 सैन्य कर्मियों ने अपनी जान गंवाई है। 60 के दशक से लेकर अब तक तकरीबन 500 से ज्यादा मिग-21 विमान हादसे का शिकार हो चुके हैं। दुर्घटनाओं में करीब 200 पायलटों और 50 नागरिकों की मौत हुई।
पुराने मिग-21, सुखोई विमानों के साथ-साथ ध्रुव/चेतक हेलीकाप्टर हाल के वर्षों में दुर्घटना के शिकार हुए हैं। मिग-21 और चीता/चेतक हेलीकॉप्टर दोनों 1960 के दशक के डिजाइन विंटेज सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट हैं। दुर्घटना के पीछे इन मशीनों का पुराना होना , पायलटों के साथ-साथ तकनीशियनों का अपर्याप्त प्रशिक्षण और पर्यवेक्षण, खराब रखरखाव और ओवरहाल प्रेक्टिस में कमी होना है।
दुर्घटनाओं के बाद भी मिग-21 की जरूरत क्यों?
अब सवाल ये उठता है कि, इतनी दुर्घटनाओं के बाद भी सेना मिग-21 जैसे विमान को क्यों उड़ा रही है। नए लड़ाकू विमानों को वायुसेना में शामिल करने में देरी के कारण भारतीय वायु सेना को मिग को लंबे समय तक सेवा में रखना पड़ा है। इस विमान को डिजाइन करने वाली सोवियत वायु सेना 1985 में इसे सेवा से हटा चुकीहै। यही नहीं 1985 के बाद बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसे देशों ने भी इसे सेवा से हटा दिया।
'फ्लाइंग कॉफिन'
भारत में मिग 21विमान को 1960 के दशक में वायु सेना में शामिल किया गया था और 1990 के दशक के मध्य में इसे रिटायर होना था। इसके बावजूद इनका अपग्रेडेशन किया जा रहा है। अक्टूबर 2014 में वायु सेना प्रमुख ने कहा कि पुराने विमानों को सेवा से हटाने में हो रही देरी से भारत की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है क्योंकि बेड़े में बड़ी संख्या में पुराने विमान हैं। इसे अक्सर 'फ्लाइंग कॉफिन' और 'विडो मेकर' कहा जाता है, क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में इन विमानों के क्रैश में कई पायलट मारे गए हैं।
स्वदेशी तेजस कार्यक्रम में देरी, राफेल सौदे को लेकर राजनीतिक विवाद और धीमी गति वाली खरीद प्रक्रिया के चलते वायुसेना को मिग 21 का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। भारतीय वायु सेना ने चार मिग -21 लड़ाकू स्क्वाड्रन को चरणबद्ध तरीके से हटाने के लिए तीन साल की योजना तैयार की है। 2025 तक सभी चार मिग-21 स्क्वाड्रन को रिटायर कर दिया जाएगा।
पिछले कुछ महीनों में हुए IAF क्रैश
- 1 जून 2023: कर्नाटक के चामराजनगर जिले के बोगापुरा गांव के पास इंडियन एयर फोर्स का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट सूर्य किरण क्रैश, पायलट सुरक्षित।
- 8 मई 2023: राजस्थान के हनुमानगढ़ में MiG-21 विमान क्रैश, हादसे में 3 लोगों की मौत, दोनों पायलट सुरक्षित।
- 2मई 2023: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दूर दराज इलाके मड़वा में सेना का ALH ध्रुव हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट सुरक्षित।
- 28 जुलाई 2022: मिग-21 ट्रेनर फाइटर जेट राजस्थान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो पायलट- विंग कमांडर एम राणा और फ्लाइट लेफ्टिनेंट अदितीय बल शहीद।
- 12 अक्टूबर 2022: नौसेना का मिग 29 के लड़ाकू विमान गोवा तट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट बाल-बाल बचा।
- 24 दिसंबर 2021: राजस्थान के जैसलमेर में मिग-21 क्रैश हुआ था. इस हादसे में विंग कमांडर हर्षित सक्सेना शहीद हो गए।
- 12 अक्टूबर 2022: नौसेना का मिग 29 का लड़ाकू विमान गोवा तट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में पायलट बाल-बाल बचा।
- 25 अगस्त 2021: राजस्थान के बाड़मेर में मिग-21 'बाइसन' हादसे का शिकार हुआ. पायलट सुरक्षित बच गए।
- 12 मई, 2021: पंजाब में मोगा के पास मिग-21 बाइसन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 28 वर्षीय स्क्वाड्रन लीडर अभिषेक चौधरी की मौत हो गई।
- 17 मार्च 2021: ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरने के बाद मिग-21 के दुर्घटनाग्रस्त होने से ग्रुप कैप्टन आशीष गुप्ता की मौत हो गई।
- 5 जनवरी, 2021: राजस्थान के सूरतगढ़ में एक मिग 21 बाइसन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पायलट की जान बाल-बाल बची।












Click it and Unblock the Notifications