'पाकिस्तान की किसी भी हरकत का जवाब देने के लिए वायुसेना है पूरी तरह से तैयार'
नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीज भारतीय वायु सेना के एक अधिकारी ने बड़ा बयान दिया है। वायुसेना के अधिकारी का कहना है कि किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। मौजूद स्थित में अगर सुरक्षा को किसी भी तरह का खतरा होता है तो हम उससे निपटने के लिए तैयार हैं। वायुसेना केक अधिकारी ने बताया कि भारतीय वायुसेना उच्च स्तर की तैयारी में है और वह किसी भी तरह के हालाते से निपटने के लिए तैयार है।

आसमान पर पैनी नजर
वायुसेना के अधिकारी ने बताया कि आसमान पर पैनी नजर रखी जा रही है, अगर पाकिस्तान की ओर से किसी भी तरह की अगर कोई तनाव बढ़ाने वाली हरकत की जाती है तो हम उसका जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान के सीएए द्वारा जारी नोटाम नंबर-ए0234/19 में ओमान, अफगानिस्तान, ईरान और चीन के लिए एयरस्पेस को खोल दिया है। हालांकि भारत-पाकिस्तान के एयर स्पेस सीमा पर 11 एंट्री और एग्जिट प्वाइंट को अभी भी नहीं खोला गया है और यह बंद है।
पुलवामा हमले के बाद बढ़ा तनाव
गौर करने वाली बात है कि भारत और पाकिस्तान के बीच पुलवामा आतंकी हमले के बाद से काफी तनाव है। 14 फरवरी को फिदायीन हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। जिसके बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट स्थित आतंकी संगठन जैश के ठिकाने पर एयर स्ट्राइक की थी। जिसमे जैश के कई शीर्ष कमांडर और आतंकी मारे गए थे। एयर स्ट्राइक के बाद 27 फरवरी को पाकिस्तान की वायुसेना ने भारतीय एयरस्पेस में घुसकर भारतीय रक्षा प्रतिष्ठान को निशाना बनाया था।
वायुसेना ने दी जानकारी
भारत और पाक के एयरक्राफ्ट के बीच टकराव के दौरान पाक ने एफ-16 का इस्तेमाल किया, जिसमे कई एमराम लॉच किए गए। लेकिन सुखोई-30 द्वारा उस वक्त सटीक जवाबी कार्रवाई की वजह से पाक के मिसाइल अपने इरादे में सफल नहीं हो सकी। मिसाइल के कुछ टुकड़े जम्मू कश्मीर के राजौरी में गिरा जिसमे एक आम नागरिक घायल हुआ था। वायुसेना की ओर से कहा गया है कि इस बाबत एक विस्तृत रिपोर्ट वायुसेना की ओर से जारी की जा चुकी है। इस पूरे ऑपरेशन में जो भी सुखोई-30 गए थे वह सुरक्षित वापस आ गए थे। पाकिस्तान की ओर से जो दावा किया जा रहा है कि उन्होंने हमारे सुखोई 30 को मार गिराया है वह पूरी तरह से गलत है, पाकिस्तान जानबूझकर अपने एयरक्राफ्ट को हुए नुकसान को छिपाने के लिए ये दावा कर रहा है।
मार गिराया था एफ-16
बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ दिनों से तनाव काफी बढ़ गया है। जिस तरह से पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर फिदायीन हमला हुआ उसमे सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए। जिसके बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के भीतर बालाकोट स्थित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के ठिकाने पर जमकर गोलाबारी की। वायुसेना की इस कार्रवाई में जैश के कई कमांडर और आतंकी ढेर हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications