Video: भारतीय वायुसेना के इस विमान ने कारगिल पर पहली नाइट लैंडिंग की, जानिए इस एयरक्राफ्ट की ताकत

Indian Air Force: भारतीय वायु सेना (IAF) के C-130-J हरक्यूलिस एयरक्राफ्ट ने कारगिल हवाई पट्टी पर पहली बार नाइट में सफलतापूर्वक लैंडिंग की। भारतीय वायु सेना ने एक ट्वीट में कहा, "रास्ते में इलाके को ढकने का काम करते हुए, इस अभ्यास ने गरुड़ के प्रशिक्षण मिशन को भी शामिल किया। गया था।

भारतीय वायु सेना ने 1 मिनट 2 सेकंड की एक वीडियो क्लिप शेयर कर कारगिल पर पहली नाइट लैंडिंग की झलक शेयर की है। ये लैंडिंग चुनौतीपूर्ण थी लेकिन सफल रही। शेयर किए वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कारगिल की छोटी सी हवाई पट्टी पर ये विमान लैंड कर रहा है।

C-130-J

जानिए C-130-J एयरक्राफ्ट की ताकत

  • C-130-J एयरक्राफ्ट का भारत, अमेरिका समेत दुनियाभर के 40 देश इस्तेमाल करते हैं।
  • भारतीय वायुसेना ने साल 2007 में इसका ऑर्डर दिया था।
  • लॉकहीड मार्टिन C-130J सुपर हरक्यूलिस विमान बहुत ही छोटी और रफ एयरस्ट्रिप पर उतर सकता है।
  • इस विमान को एक्‍सप्रेसवे पर भी लैंड कराया गया है।
  • भारतीय वायु सेना के 11 C-130-J सुपर हरक्यूलस ट्रांसपोर्ट विमान हैं। इसे टैक्टिकल एयरलिफ्टर भी कहा जाता है।
  • ये अपने साथ 92 पैसेंजर, 64 एयरबॉर्न जवान और 6 पैलेट्स को एक साथ लेकर लिफ्ट कर सकता है।
  • इतना ही नहीं इसके अंदर आप 2 से 3 बड़ी वाली हमवी जीप लोड भी कर सकते हैं।
  • इस विमान की लंबाई 97.9 फीट है और ऊंचाई 38.10 फीट है। प्लेन जब खाली रहता है तो इसका वजन 34,374 किलोग्राम होता है। लेकिन ये अपने साथ 70 हजार किलोग्राम से ज्यादा का वजन उठा सकता है।
  • ये विमान 22 हजार फीट की ऊंचाई पर धिकतम 670 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से उड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+