NSA अजित डोवाल ने कहा- देश में 500 गुना तक बढ़ गया है साइबर अपराध
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोवाल ने साइबर क्राइम को लेकर अथॉरिटीज और देश को आगाह किया है। एनएसए डोवाल ने कहा है कि देश में होने वाले साइबर क्राइम्स में 500 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। उन्होंने इसके लिए लोगों की सीमित जानकारी और खराब साइबर सुरक्षा को जिम्मेदार ठहराया है। आपको बता दें कि उनकी यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब पिछले दिनों चीन और पाकिस्तान के कुछ हैकर्स ने भारत की अहम साइट्स को हैक कर लिया था।
Recommended Video

डिजिटल पेमेंट की वजह से बरत रहे लापरवाही
एनएसए डोवाल ने यह बात उस समय कही जब वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दो दिनों तक चलने वाली साइबर कॉन्फ्रेंस में अपना संबोधन दे रहे थे। 'कोकॉन 2020' नामक इस कॉन्फ्रेंस में डोवाल ने कहा कि सरकार देश के साइबर वर्ल्ड को बचाने के लिए जी-तोड़ कोशिशें कर रही है। डोवाल के शब्दों में, 'राष्ट्रीय साइबर सिक्योरिटी रणनीति 2020 में सारा ध्यान इस बात पर लगाया गया है कि कैसे साइबर सिक्योरिटी के हर हिस्से को तीन स्तंभों के जरिए सुरक्षित रखा जा सके।' एनएसए डोवाल ने आगे कहा कि आज लोग डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म पर काफी निर्भर हैं क्योंकि वह कैश का लेन-देन कम करना चाहते हैं और बहुत से डाटा को ऑनलाइन शेयर किया जा रहा है। इसके अलावा सोशल मीडिया का दायरा भी अब पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया है। डोवाल ने कहा, 'हालांकि अब हम कुछ हद तक अपने मामलों का प्रंबधन ठीक से कर पा रहे हैं, लेकिन फिर भी इसमें कुछ खामियां हैं और ये किसी मौके से कम नहीं हैं। हमने देखा है कि सीमित जागरुकता और खराब साइबर जानकारी की वजह से साइबर अपराधों में 500 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है।'
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications