Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अगले 5 सालों में इलेक्ट्रिक वाहन बनाने में दुनिया का सबसे बड़ा केंद्र होगा भारत: गडकरी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत अगले 5 साल में इलेक्ट्रिक वाहन बनाने में दुनिया का सबसे बड़ा केंद्र होगा, भारत सरकार इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं को आगे आने के लिए लगातार कदम उठा रही है, गडकरी ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन सेक्टर को बूस्ट करने करने के मकसद से हाल में जीएसटी दरों को 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी किया गया है, गडकरी इलेक्ट्रिक वाहनों की रूपरेखा पर आयोजित एक वेबिनार को संबोधित कर रहे थे।

इलेक्ट्रिक वाहन बनाने में भारत करेगा बड़ा कमाल: गडकरी

मालूम हो कि केंद्रीय मंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब लद्दाख में दोनों देशों के बीच सीमा विवाद पूरी तरह से गरमाया हुआ है, गडकरी ने कहा कि मुझे लगता है कि यह समय है, जो मैं सीधे आपको बताना चाहता हूं क्योंकि मैं पहले इन शब्दों का उपयोग नहीं कर रहा था, हमें अब चीन पर निर्भर नहीं रहना चाहिए और घरेलू विनिर्माण में तेजी लाने के लिए अनुसंधान व नवाचार पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए क्योंकि इसी पर हमारा सुनहरा भविष्य टिका हुआ है, इसमें कोई शक नहीं कि चीन के सामानों की कीमतें आकर्षक हैं लेकिन वो शुरुआत में उचित रियायती दर दे सकते हैं, और जब आपका उद्योग अच्छा उत्पादन प्राप्त करेगा तो वे अधिक शुल्क लेंगे, इसलिए बेहतर है कि हम चीन पर डिपेंड ना रहें।

देश में कोरोना संकट बहुत लंबा नहीं चलेगा

इससे पहले गडकरी अपने उस बयान को लेकर चर्चा में थे जिनमें उन्होंने कहा था कि देश में कोरोना संकट बहुत लंबा नहीं चलेगा और जल्दी ही वैक्सीन तैयार हो जाएगी, ऐसा उनका विश्वास है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए से गुजरात जनसंवाद रैली को संबोधित करते हुए गडकरी ने ये बात कही थी, गडकरी ने कहा था कि कोरोना की वैक्सीन के लिए हमारे देश के और दुनियाभर के मुल्कों के वैज्ञानिक भी काम कर रहे हैं और जो कुछ जानकारी मिली है उसके आधार पर मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं जल्द ही हमें वैक्सीन उपलब्ध होगा। बहुत जल्द ये कोरोना का संकट खत्म होगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+