सरकारी नौकरी परीक्षा में हुए असफल तो प्राइवेट कंपनियां देगी नौकरी

नयी दिल्ली। हेडलाइंन पढ़कर आप चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कैसे होगा? लेकिन मोदी सरकार ने जो तैयारी की है उससे ये आसानी से हो जाएगा। अगर आप सरकारी नौकरी की परीक्षा में उतीर्ण नहीं हो पाएं तो आपके लिए प्राइवेट कंपनियों के दरवाजे आसानी से खुल जाएंगे।

job

दरअसल नौकरियों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान किया है। पीएम मोदी ने ऐलान किया है कि सरकारी भर्ती परीक्षाओं की मेरिट लिस्ट निजी कंपनियों को सौंपी जाएगी। जिससे युवाओं के लिए नौकरी ढूंढना और आसान हो जाएगा। पीएम मोदी के मताबिक हर साल लाखों लोग सरकारी नौकरी की परीक्षा में हिस्सा लेते हैं, लेकिन सीट कम होने की वजह से चंद लोगों का चयन होता है।

ऐसे में बड़ी संख्या में युवा बेरोजगार हो जाते हैं या फिर अगले साल परीक्षा का इंतजार करते हैं। लेकिन वैसी ही नौकरियां निजी कंपनियों में भी हैं। ऐसे में संबंधित परीक्षार्थियों की लिस्ट सरकार निजी कंपनी को सौंप देगी।

मेरिट लिस्ट के आधार पर कंपनियां अपने लिए बेहतर कैंडिडेट तलाश लेगी। मोदी ने कहा कि इसी तरह का प्रयोग बहुत जल्द इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए भी किया जाएगा। पीएम ने कहा कि बहुस सा टैलेंट देश में है और सरकारी एजेंसियों के पास बहुत सा डेटा भी है, जो अब सरकार निजी कंपनियों को देगी और टैलेंट को सही जगह पर पहुंचाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+