पाक डीजीएमओ बोले- भारत के हमले में मारे गए हैं 12 पाकिस्तानी, नागरिकों को भी बनाया निशाना

पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारत के डीजीएमओ से बात की है। इस बातचीत में भारत ने पाकिस्तान को खूब खरी-खरी सुनाई है और चेतावनी दी है।

नई दिल्ली। मंगलवार को पाकिस्तानी सीमा से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे कुछ आतंकियों से भारतीय जवानों की मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में भारत के तीन जवान शहीद हो गए थे। एक जवान के शव के साथ बर्बरता भी की गई थी। इसके जवाब में भारत की तरफ से माछिल सेक्टर के समीप पाकिस्तान की करीब 15 पोस्ट पर हमला करके एक कप्तान समेत 3 पाकिस्तानी सेना के जवान मारे गए हैं।

indian army

मारे गए लोगों में कप्तान तैमूल अली खान, हवलदार मुस्ताक हुसैन और लांस नायक गुलाम हुसैन हैं। पाकिस्तान के डीजीएमओ (डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स) ने भारत के डीजीएमओ से बात की है।

पाकिस्तानी सेना के डीजीएमओ ने यह भी दावा किया है कि भारत द्वारा की गई कार्रवाई में 9 नागरिक भी मारे गए हैं और 9 अन्य घायल हुए हैं। उनका कहना है कि भारतीय सेना ने एक बस को निशाना बनाया था। इस तरह भारतीय सेना की कार्रवाई में कुल 12 पाकिस्तानी मारे गए हैं।

इस बातचीत में भारत ने पाकिस्तान को खूब खरी-खरी सुनाई है और चेतावनी दी है। भारत की ओर से पाकिस्तान को चेताया गया है कि अगर उसने सीजफायर उल्लंघन करना नहीं छोड़ा तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। भारत ने कहा कि इस तरह की हरकत के लिए पाकिस्तान को सबक सिखाया जाएगा।

दोनों डीजीएमओ के बीच हुई इस बातचीत में पाकिस्तान द्वारा आए दिन किए जा रहे सीजफायर उल्लंघन का मुद्दा भारत के डीजीएमओ ने काफी मजबूती से रखा। आपको बता दें कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच हुई यह पहली बातचीत है।

28 अक्‍टूबर को हुई थी ऐसी घटना

इससे पहले 28 अक्‍टूबर को कुपवाड़ा जिले के माछिल में ही सिपाही मनदीप सिंह के साथ ऐसा ही बर्ताव किया गया था। मनदीप सिंह 17 सिख रेंजीमेंट के सिपाही थे।

इसके बाद 29 अक्‍टूबर को इंडियन आर्मी ने पाक को मुंहतोड़ जवाब दिया था। आर्मी ने पाक सेना की चार पोस्‍ट्स को तबाह कर दिया था। इसमें पाक को भारी नुकसान होने की खबरें आई थीं।

ये तीन जवान हुए शहीद

जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में हुए हमले में जो तीन जवान शहीद हुए हैं उनमें उत्तर प्रदेश के गनर मनोज के कुशवाहा, राजस्थान के रायफलमैन प्रभु सिंह और उत्तर प्रदेश के शशांक के सिंह हैं।

रक्षा मंत्री ने की निन्दा

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने इस घटना की कड़ी निन्दा की है और साथ ही शहीद बहादुर जवानों के बलिदान को सलाम किया है। साथ ही उन्होंने सेना को इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के निर्देश दिए हैं।

पाकिस्तान ने भारत के दावे को किया खारिज

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस हमले को लेकर एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने एलओसी पर भारतीय शहीद जवान के शव को क्षत-विक्षत करने के दावे को खारिज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+