दिल्ली चुनाव में हुई 'पाकिस्तान की एंट्री', कपिल मिश्रा बोले- पाकिस्तानी दंगाइयों का दिल्ली की सड़कों पर कब्जा

नई दिल्ली। 8 फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। ऐसे में सभी प्रमुख सियासी दल इस चुनाव में एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर नजर डालें तो यहां मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। उम्मीदवारों के नामांकन के साथ ही अब तीनों ही प्रमुख सियासी दल अपने-अपने तरीके से चुनाव प्रचार में जुट चुके हैं। खास तौर से इस चुनाव में दावेदारी कर रहे पार्टी उम्मीदवार जनता के बीच पहुंचकर अपने लिए वोट की अपील कर रहे हैं। यही नहीं अब दिल्ली चुनाव में 'पाकिस्तान की एंट्री' भी हो चुकी है। बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने ट्वीट करके कहा है कि 8 फरवरी को दिल्ली की सड़कों पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मुकाबला होगा।

'पाकिस्तान की एंट्री शाहीन बाग में हो चुकी है'

'पाकिस्तान की एंट्री शाहीन बाग में हो चुकी है'

दिल्ली के मॉडल टाउन विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने गुरुवार को ट्वीट किया। अपने इस ट्वीट में कपिल मिश्रा ने लिखा, '𝗜𝗻𝗱𝗶𝗮 𝘃𝘀 𝗣𝗮𝗸𝗶𝘀𝘁𝗮𝗻 8𝘁𝗵 𝗙𝗲𝗯𝗿𝘂𝗮𝗿𝘆 𝗗𝗲𝗹𝗵𝗶, 8 फरवरी को दिल्ली की सड़कों पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मुकाबला होगा।' कपिल मिश्रा के इस ट्वीट के साथ ही दिल्ली चुनाव में 'पाकिस्तान' की एंट्री हो गई। यही नहीं आम आदमी पार्टी के बागी नेता और बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने एक ट्वीट का जवाब देते हुए एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने शाहीन बाग प्रोटेस्ट में पाकिस्तान की एंट्री का जिक्र किया।

'दिल्ली में छोटे-छोटे पाकिस्तान बनाए जा रहे हैं'

CAA-NRC के खिलाफ शाहीन बाग में चल रहे प्रोटेस्ट पर किए गए एक ट्वीट के जवाब कपिल मिश्रा ने लिखा, 'पाकिस्तान की एंट्री शाहीन बाग में हो चुकी हैं। दिल्ली में छोटे-छोटे पाकिस्तान बनाये जा रहे हैं। शाहीन बाग, चांद बाग, इंद्रलोक में देश का कानून नहीं माना जा रहा, पाकिस्तानी दंगाइयों का दिल्ली की सड़कों पर कब्जा है।'

'शाहीन बाग, चांद बाग, इंद्रलोक में देश का कानून नहीं माना जा रहा'

बता दें कि कपिल मिश्रा कभी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बहुत ही करीबी नेताओं में से एक थे। पिछला चुनाव में उन्होंने राजधानी की करावल नगर सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट पर जीत दर्ज की थी। उन्हें केजरीवाल ने अपनी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया। लेकिन, कुछ समय बाद केजरीवाल और मिश्रा में ऐसी सियासी जंग शुरू हुई कि उन्हें सरकार से अलग हो जाना पड़ा। जिसके बाद उन्होंने केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा ही खोल दिया। अब वह बीजेपी में शामिल हो चुके हैं और उसी के टिकट पर मॉडल टाउन से चुनाव मैदान में हैं।

कपिल मिश्रा की उम्मीदवारी रद्द करने की शिकायत

कपिल मिश्रा की उम्मीदवारी रद्द करने की शिकायत

इस बीच आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के मॉडल टाउन से भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा की उम्मीदवारी रद्द करने के लिए दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी से शिकायत की है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि आपत्ति के बावजूद रिटर्निंग ऑफिसर ने कपिल मिश्रा का नामांकन पत्र खामियों के बावजूद स्वीकार कर लिया है, इसलिए पार्टी ने अब सीईसी से उनकी उम्मीदवारी रद्द करने और उनको आवंटित बीजेपी का चुनाव चिन्ह कैंसिल करने की मांग की गई है। आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि वह पिछले 10 वर्षों से सरकारी आवास में रह रहे हैं, लेकिन नामांकन पत्र में उससे संबंधित कॉलम को जानबूझकर उन्होंने खाली छोड़ दिया है। पार्टी का आरोप है कि उसने रिटर्निंग ऑफिसर के पास भी आपत्ति दर्ज कराई है, लेकिन वहां उसकी नहीं सुनी गई। इसलिए पार्टी ने इसमें सीईसी से दखल देने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+