India-UK ट्रेड डील से बाजार में मचेगा बवाल, मोबाइल से लेकर ज्वेलरी तक होगा सस्ता,जानिए क्या महंगा होगा?
India-UK Free Trade Agreement: भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के बीच व्यापारिक रिश्तों को एक नई ऊंचाई देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दो दिवसीय दौरे (23-24 जुलाई) पर ब्रिटेन में हैं और इस दौरान भारत-यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह समझौता दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश के द्वार खोलने के साथ-साथ आम नागरिकों के जीवन को भी प्रभावित करेगा।
भारत की केंद्रीय कैबिनेट इस ऐतिहासिक समझौते को पहले ही मंजूरी दे चुकी है, और अब प्रधानमंत्री मोदी के हस्ताक्षर के साथ इसे औपचारिक रूप देने की तैयारी है। यह डील न सिर्फ उद्योग और निर्यात को नई गति देगी, बल्कि रोज़गार, कीमतों और उत्पादों की उपलब्धता पर भी व्यापक असर डालेगी। कुछ वस्तुएं जैसे मोबाइल, लैपटॉप, फैशन उत्पाद और गहने सस्ते हो सकते हैं, वहीं कुछ हाई-एंड गाड़ियां और स्टील उत्पाद महंगे हो सकते हैं।

क्या होता है फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA)?
फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) यानी मुक्त व्यापार समझौता, जिसमें दो देश आपसी व्यापार (Import-Export) पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी या टैक्स को घटा देते हैं या पूरी तरह खत्म कर देते हैं। इससे दोनों देशों के उत्पाद एक-दूसरे की मार्केट में सस्ते दामों में पहुंचते हैं।
भारत-यूके FTA के अनुसार
- भारत से यूके जाने वाले 99% प्रोडक्ट्स पर टैक्स नहीं लगेगा।
- भारत यूके से आने वाले 90% सामानों पर टैक्स में कटौती करेगा।
FTA के बाद सस्ती हो सकती हैं ये चीजें
- मोबाइल, लैपटॉप, गैजेट्स: इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर टैक्स में कमी से ये चीजें सस्ती हो सकती हैं।
- जूते, कपड़े, फैशन आइटम्स: अब इन पर जीरो या बहुत कम टैक्स लगेगा।
- ज्वेलरी और गहने: यूके से आयातित गहनों पर ड्यूटी घटने से कीमतों में कमी संभव है।
- चमड़े के उत्पाद: जैसे लेदर बैग, जैकेट और जूते आदि अब सस्ते मिल सकते हैं।
दवाओं पर मिलाजुला असर
भारत और यूके के बीच दवाओं का दोतरफा व्यापार होता है। FTA के तहत:
- कुछ दवाएं सस्ती हो सकती हैं।
- कुछ दवाओं पर कीमतें बढ़ने की भी आशंका है।
कुछ चीजें महंगी भी हो सकती हैं
- हाई-एंड कार और बाइक: लग्जरी गाड़ियों पर कम टैक्स छूट से कीमतें बढ़ सकती हैं।
- मेटल और स्टील प्रोडक्ट्स: यूके के हाई-क्वालिटी मेटल से घरेलू उद्योगों पर दबाव बढ़ सकता है, जिससे दाम चढ़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें Air India Crash: UK पैसेंजर्स के शवों की अदला-बदली? आरोप-'गलत शव भेजे गए', 260 लाशों के DNA-पहचान में झोल!
कृषि उत्पादों को राहत नहीं
भारत ने धान, गेहूं जैसे कृषि उत्पादों पर टैरिफ में छूट से फिलहाल परहेज किया है ताकि घरेलू किसानों को नुकसान न हो।
ये भी पढ़ें India-Nepal के बीच गृह सचिव स्तर की हुई बैठक, जानिए किन अहम समझौतों पर बनी सहमति
रोजगार के नए अवसर
- FTA से भारतीय मैन्युफैक्चरिंग, टेक्सटाइल, मरीन और ज्वेलरी जैसे क्षेत्रों को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।
- यूके की बड़ी बाजार में भारतीय उत्पादों की आसान पहुंच से एक्सपोर्ट बढ़ेगा और इससे नए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।












Click it and Unblock the Notifications