Tomato Flu पर चेतावनी, भारत में पीड़ित बच्चों में लाल छालों के निशान चिंताजनक
भारत में 'टोमैटो फ्लू' के बारे में चेतावनी दी गई है। एक अध्ययन में कहा गया, पीड़ित बच्चों में लाल छाले के निशान खतरनाक हैं। india tomato flu lancet children red blisters
नई दिल्ली, 20 अगस्त : केरल और ओडिशा में 'टोमैटो फ्लू' के मामले सामने आने के बाद चिंता गहराने लगी है। भारत में नई बीमारी टोमैटो फ्लू को लेकर डॉक्टरों ने चेतावनी जारी की है। 'टोमैटो फ्लू' आमतौर पर हाथ, पैर और मुंह की बीमारी मानी जा रही है। केरल और ओडिशा में टोमैटो फ्लू पर लैंसेट रेस्पिरेटरी जर्नल के अनुसार, 'टोमैटो फ्लू' के मामले सबसे पहले केरल के कोल्लम में और 6 मई को सामने आए थे और अब तक 82 बच्चों को संक्रमित कर चुके हैं। लैंसेट की रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि ये बच्चे 5 साल से कम उम्र के हैं।

भारत में टोमैटो फ्लू के मामले
लैंसेट की रिपोर्ट में कहा गया, हम कोविड -19 की संभावित चौथी लहर से निपट रहे हैं। टोमैटो फ्लू या टोमैटो फीवर के नाम से एक नया वायरस सामने आया है। भारत में टोमैटो फ्लू के मामले केरल के 5 साल से कम उम्र के बच्चों में रिपोर्ट किए गए हैं।

टोमैटो फ्लू वयस्कों में दुर्लभ
टोमैटो फ्लू संक्रामक रोग है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक टोमैटो फ्लू आंतों के वायरस के कारण होता है। टोमैटो फ्लू वयस्कों में दुर्लभ होता है क्योंकि उनके पास आमतौर पर वायरस से बचाव के लिए पर्याप्त प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्यूनिटी होती है।

टोमैटो फ्लू के लक्षण जैसे चिकनगुनिया
टोमैटो फ्लू संक्रमण के नामकरण पर लैंसेट का कहना है कि रोगी के शरीर पर लाल, दर्दनाक फफोले दिखाई देते हैं और धीरे-धीरे टोमैटो के आकार के बढ़ जाते हैं। इस फ्लू के लक्षणों में चिकनगुनिया की तरह तेज बुखार, शरीर में दर्द, जोड़ों में सूजन और थकान शामिल हैं। कुछ रोगियों ने मतली, उल्टी, दस्त, बुखार, डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी, जोड़ों में सूजन और शरीर में दर्द की भी सूचना दी है।

केरल ओडिशा के अलावा तमिलनाडु भी अलर्ट
लैंसेट की स्टडी अनुसार, केरल में टोमैटो फ्लू से प्रभावित क्षेत्र आंचल, आर्यनकावु और नेदुवथुर हैं। स्टडी में यह भी कहा गया कि इस बीमारी के सामने आने से पड़ोसी राज्यों तमिलनाडु और कर्नाटक में भी लोगों को अलर्ट किया गया। केरल के अलावा ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र ने 26 बच्चों (1-9 वर्ष की आयु) को टोमैटो फ्लू से संक्रमित पाया है। भारत में अभी तक केरल, तमिलनाडु और ओडिशा के अलावा किसी अन्य क्षेत्र से टोमैटो फ्लू संक्रमण की रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

Tomato Flu बहुत संक्रामक
लैंसेट रिपोर्ट में टोमैटो फ्लू वायरस के प्रभाव पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यह बहुत तेजी से फैलने वाली बीमारी नहीं (self-limiting illness)है। हालांकि, इसके इलाज के लिए कोई विशिष्ट दवा भी मौजूद नहीं है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने यह चेतावनी भी दी है कि टोमैटो फ्लू संक्रमण "बहुत संक्रामक" (very contagious) भी है।












Click it and Unblock the Notifications