भारतीय उच्चायुक्त को पाक ने गुरुद्वारा जाने से रोका, उधर नई दिल्ली ने पाकिस्तानी उपउच्चायुक्त को किया तलब

नई दिल्ली। पाकिस्तान में शुनिवार सुबह भारतीय उच्चायुक्त को गुरुद्वारा जाने से रोक दिया था, जिसके बाद नई दिल्ली ने भारत में पाकिस्तानी उप उच्चायुक्त को तलब किया है। भारत ने पाकिस्तान की इस हरकत पर आपत्ती जताई है। आज पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को अनुमति मिलने के बाद भी पंजा साहिब गुरुद्वारा जाने से रोक दिया था। भारत ने कड़ा विरोध जताते हुए पाकिस्तानी पक्ष को बताया कि उन्होंने 1961 के राजनयिक संबंधों पर वियना कन्वेक्शन और धार्मिक स्थानों की यात्रा पर 1974 के द्विपक्षीय प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है।

भारत ने पाकिस्तानी उपउच्चायुक्त को किया तलब

इस घटना के बाद भारत ने पाकिस्तानी उप उच्चायुक्त सैयद हैदर शाह को तलब किया और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गुरुद्वारा पंजा साहिब का दौरा करने और पाकिस्तान के मंत्रालय से अनुमति के बावजूद भारतीय तीर्थयात्रियों से मिलने के लिए भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया और काउंसलर अधिकारियों तक पहुंच से इनकार करने पर एक कड़ा विरोध जताया।

नई दिल्ली ने भारत में अलगाववादी आंदोलनों को समर्थन देने और भारतीय तीर्थयात्रियों को उत्तेजित करने के लिए पाकिस्तानी संस्थाओं द्वारा बार-बार प्रयासों पर चिंता व्यक्त की हैं और पाकिस्तानी अधिकारियों से स्पष्ट कहा है कि उनकी जमीन से ऐसी कोई गतिविधियां नहीं होनी चाहिए।

हालांकि, भारतीय उच्चायुक्त ने भी इस्लामाबाद में इसका कड़ा विरोध दर्ज करवाया है। यह दूसरी बार है, जब पाकिस्तान ने अपने यहां किसी इंडियन डिप्लोमेट को धार्मिक स्थान पर जाने के लिए रोका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+