पृथ्‍वी के बाद भारत ने किया अग्नि 1 का सफल परीक्षण

सोमवार को पृथ्‍वी के ट्विन टेस्‍ट के बाद मंगलवार को हुआ अग्नि 1 मिसाइल का सफल टेस्‍ट।

बालासोर। सोमवार को भारत ने पृथ्‍वी मिसाइल का दोहरा टेस्‍ट किया तो मंगलवार को अग्नि 1 मिसाइल का सफल टेस्‍ट किया गया। अग्नि 1 एक बैल‍ेस्टिक मिसाइल है और यह ठोस ईधन से ऑपरेट होती है। जमीन से जमीन तक मार कर सकने वाली अग्नि मिसाइल की रेंज करीब 700 किमी है।

agni-missile.jpg

सेना का हिस्‍सा बन चुकी है अग्नि

अग्नि मिसाइल को तीनों सेनाओं में शामिल किया जा चुका है। इसका वजन 12 टन और इसकी लंबाई 15 मीटर है। इस मिसाइल को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) के एडवांस्‍ड सिस्‍टम्‍स लैबॉरेट्री की ओर से डेवलप किया गया है।

डीआरडीओ के अलावा इसमें हैदराबाद के भारत डायनेमिक्‍स लिमिटेड का भी काफी योगदान है। इसकी कुछ खास बातें इस तरह से हैं।

  • इसकी मारक क्षमता 700 से 1200 किलोमीटर तक है।
  • मिसाइल 100 किलो यानी एक क्विंटल तक के पारंपरिक और परमाणु हथियार ले जा सकती है।
  • मिसाइल को रेल और सड़क दोनों प्रकार के मोबाइल लॉन्‍चर्स से फायर किया जा सकता है।
  • अग्नि-1 में स्‍पेशल नेविगेशन सिस्‍टम है जो तय करता है कि मिसाइल सटीक निशाने के साथ अपने लक्ष्य पर पहुंचे।
  • इस मिसाइल का पहला परीक्षण 25 जनवरी 2002 को किया गया था।
  • इसे डेवलप करने में करीब 250-350 मिलियन की लागत आई है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+