भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, पड़ोसी देश अफगानिस्ताान में करा रहा है आतंकी हमले
नई दिल्ली। भारत ने अफगानिस्तान को अस्थिर करने और अपने क्षेत्र में आतंकवादी संगठनों को पनाह देने के लिए पाकिस्तान की संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में कड़ी निंदा की है। यूएनजीए में भारतीय राजनायिक इनम गंभीर ने पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा कि, अफगानिस्तान के पड़ोस में आतंकी हमलों की प्लानिंग और लॉन्चिंग की जाती है जो उन लोगों के एक सुरक्षित स्वर्ग की तरह है। यह पहली बार नहीं है जब संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारतीय राजनायिक इनम गंभीर ने आंतकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को खरी-खोटी सुनाई है।

भारत ने कहा कि, पाकिस्तान में ये शरणस्थली सालों से मौजूद है ये आतंक को बढ़ावा देने वाले संगठनों और उनके नेटवर्क को सुरक्षा दे रहे है। जो आतंकी संगठन आफगानिस्तान में आतंक फैला रहे हैं उनमें तालिबान, हक्कानी नेटवर्क और अलकायदा जैसे समूह शामिल हैं। ये सभी जैश-ए- मोहम्मद और लश्कर ए तोएबा के सहयोगी हैं। भारत ने यह स्पष्ट तौर पर है कि आतंकवादियों और ऐसे हमलों की योजना बनाने वाले लोग शांति में रूचि नहीं रखते हैं।
भारत ने कहा कि, इन लोगों के अब उद्देश्य बदल गए हैं। आतंकी और उनके सहयोगी इन क्षेत्रों में नशीले पदार्थों और गैरकानूनी खनन की इंडस्ट्रीज तैयार कर रहे हैं। ये लोग आतंकवाद औऱ हिंसा की मदद से अफगानिस्तान के लोगों के संसाधनों को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। गंभीर ने कहा कि अफगानिस्तान के लोग बेहतर जीवन और शांतिपूर्ण भविष्य के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन हाल के दिनों में जिन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, वे काफी बढ़ गई हैं।
उन्होंने हाल ही में रिलीज की गई ग्लोबल आतंकवाद सूचकांक का हवाला दिया, जिसने अफगानिस्तान को आतंकवाद के लिए दुनिया का सबसे घातक देश माना गया है।, जिसमें 2017 के दौरान दुनिया भर में आतंकवाद से हुई मौतों का एक-चौथाई हिस्सा अफगानिस्तान में था। अफगानिस्तान ने 2018 में कई आतंकवादी हमलों को देखा है जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए हैं। भारत ने युद्ध में बर्वाद हुए देश में आतंकवाद से निपटने में संयुक्त राष्ट्र की विफलता की दृढ़ता से आलोचना की।












Click it and Unblock the Notifications