फर्राटे की रफ्तार से दिल्ली से पहुंचेंगे चेन्नई!
दिल्ली। जल्द ही दिल्ली से चेन्नई तक बुलेट ट्रेन लाने के प्रस्ताव को हरीझंडी दी जा सकती है। अगर यह प्रस्ताव स्वीकृत हुआ तो दिल्ली से चेन्नई कुछ ही घंटे में दिल्ली से चेन्नई औऱ चेन्नई से दिल्ली पहुंचा जा सकेगा। इस रूट के निर्माण में करीब 32.6 अरब डॉलर की लागत आएगी।

जानकारी के मुताबिक इस समय भारतीय रेल अधिकारियों की एक टीम 1754 किलोमीटर लम्बे दिल्ली-चेन्नई रेल मार्ग पर बुलेट ट्रेन चलाने की संभावनाएं तलाश रही हैं। आपको बता दें कि दिल्ली से चेन्नई तक का बुलेट ट्रेन रूट सबसे बड़ा रूट कहलाएगा।
रेल विकास निगम के सतीश अग्निहोत्री के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय टीम चीन के तेज गति से रेल निगम के अधिकारियों से बातचीत कर रही हैं। ताकि दिल्ली-चेन्नई कोरिडोर पर काम हो सके।
गौरतलब है कि चीन के राष्ट्रपति शी. जिनपिंग ने अपने भारत दौरे के दौरान रेल मार्ग की संभावनाओं को स्टडी मुफ्त में करवाने का वादा किया था।
यह है दुनिया की सबसे बड़ी लाइन
क्या आपको पता है कि दुनिया की सबसे बड़ी बुलेट ट्रेन लाइन कौन सी है। दरअसल, चीन की 2,298 किलोमीटर लंबी पेइचिंग-गुआनछू इस समय दुनिया की सबसे बड़ी बुलेट ट्रेन लाइन है। इस पर ट्रेन 300 किलोमीटर की रफ्तार से चलती है।












Click it and Unblock the Notifications