भारत में महिलाओं के लिए काल बन रहे सर्वाइकल कैंसर की स्वदेशी वैक्सीन तैयार, कल होगी लॉन्च
नई दिल्ली, अगस्त 31। सर्वाइकल कैंसर जैसी घातक बीमारी के खिलाफ भारत ने पहली स्वदेशी वैक्सनी तैयार कर ली है। बुधवार यानि कि 1 सितंबर को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और बायोटेक्नोलॉजी विभाग की ओर से यह वैक्सीन लॉन्च कर दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह गुरुवार को इस वैक्सीन को लॉन्च करेंगे।

आपको बता दें कि स्वदेशी रूप से विकसित भारत की पहली सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन का नाम क्वाड्रिवेलेंट ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन है। नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन के कोविड वर्किंग ग्रुप के चेयरपर्सन डॉ एन के अरोड़ा ने कहा कि मेड-इन-इंडिया वैक्सीन लॉन्च करना एक रोमांचक अनुभव है।
आपको बता दें कि यह वैक्सीन लॉन्च होने के बाद इसके टीके को पहले 9 से 14 साल की लड़कियों को दिए जाने की संभावना है। हालांकि बाद में इसे लड़कों को भी दिया जाएगा। वहीं अगर इसके टीके की कीमत की बात करें तो यह 2 हजार रुपए से लेकर 3 हजार रुपए तक हो सकती है। हालांकि ऐसी उम्मीद भी है कि बाद में इसकी वैक्सीन की कीमत को कम किया जा सकता है।
आपको बता दें कि सर्वाइकल कैंसर भारत में होने वाली एक ऐसी बीमारी है जो अधिकतर महिलाओं में होता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में हर साल एक लाख 23 हज़ार से ज्यादा महिलाएं इस कैंसर का शिकार होती हैं, जिसमें से 77 हजार महिलाओं की मौत हो जाती है। आंकड़ों के मुताबिक, देश में अभी भी लगभग पांच फीसदी महिलाएं इस बीमारी से जूझ रही हैं। उन्हें एचपीवी-16/18 संक्रमण होता है। वहीं करीब 83 फीसदी सर्विकल कैंसर में एचपीवी 16 या 18 का संक्रमण होता है।












Click it and Unblock the Notifications