एक अप्रैल से झांसी तक चलेगी देश की सबसे तेज ट्रेन, जानिए ट्रेन की स्पीड
नई दिल्लीः देश की सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस रेलगाड़ी फिलहाल दिल्ली निजामुद्दीन से आगरा कैन्ट तक चलती है, लेकिन अब गतिमान एक्सप्रेस रेलगाड़ी एक अप्रैल से झांसी तक जाएगी। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अब अंतरराष्ट्रीय और घरेलू पर्यटकों को अतिरिक्त लाभ होगा। बता दें, इस ट्रेन की स्पीड 130 किलोमीटर होगी।

रेलवे का कहना है कि रेल को झांसी तक चलाने का फैसला पर्यटकों की मांग के कारण लिया गया है। इससे पहले इस ट्रेन का एक फरवरी 2018 तक ग्वालियर तक विस्तार किया गया था। ये ट्रेन निजामुद्दीन और आगरा कैंट के बीच 160 किलोमीटर प्रति घंटा से चलती है, वहीं आगरा कैंट और झांसी में बीच इस ट्रेन की स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच होगी।
रेलवे अधिकारी का कहना है कि पर्यटकों की मांग को देखते हुए गत 19 फरवरी से गाड़ी को ग्वालियर तक बढ़ा दिया गया था। एक महीने से अधिक समय के दौरान आर्थिक पक्ष समेत हर दृष्टि से यह प्रयोग सफल पाया गया जिससे अब एक अप्रैल से इसे झांसी तक चलाने का फैसला किया गया।
इस ट्रेन का नंबर 12050 है। ये आगरा से सुबह 9.55 चलकर 11.16 पर ग्वालियर पहुंच जाएगी, वहीं ये गतिमान 12.35 बजे झांसी पहुंच जाएगी। झांसी से दिल्ली की ओर आते समय ट्रेन का नंबर 12049 होगा। झांसी से गतिमान 15.05 बजे चलेगी और ग्वालियर 16.05 बजे पहुंचगी और आगरा में 17.45 पहुंच जाएगी।
यह भी पढ़ें- लगातार दूसरे महीने GST कलेक्शन में गिरावट, फरवरी में 85174 करोड़ पर पहुंचा












Click it and Unblock the Notifications