लगातार दूसरे कोरोना के 20 हजार से अधिक नए मामले, पिछले 24 घंटों में 47 की मौत
नई दिल्ली, 15 जुलाई। देश में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। लगातार दूसरे दिन 20 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 20038 नए मामले सामने आए हैं जबकि 16884 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना से 47 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि डेली पॉजिटिविटी दर में कुछ गिरावट जरूर दर्ज हुई है। यह गुरुवार को 5 फीसदी के पार चली गई थी, जोकि अब घटकर 4.44 फीसदी हो गई है। देश में कोरोना के अभी भी 139073 एक्टिव केस हैं।
Recommended Video

बता दें कि पिछले 145 दिनों में दूसरी बार कोरोना के 20 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। देश में जिस तरह से कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं उसके बीच केंद्र सरकार ने कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज को दिए जाने के अभियान को शुरू कर दिया है। आज से देशभर में 18 साल से ऊपर के लोगों को सरकारी केंद्र पर वैक्सीन की बूस्टर डोज दी जाएगी। बूस्टर डोज को मुफ्त में दिया जाएगा। बता दें कि 60 साल से अधिक उम्र वालों को 16 करोड़ से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंट लाइन वर्कर्स को 26 फीसदी बूस्टर डोज लग चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications