Covid 19: बीते 24 घंटे में देश में सामने आए कोरोना के 6,987 नए मामले, जानिए Updates
नई दिल्ली, 26 दिसंबर। देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट Omicron की दहशत के बीच कोविड के केस में पहले से कमी आई है। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 6,987 नए केस सामने आए हैं और 162 लोगों ने दम तोड़ा है जबकि 7,091 लोग ठीक भी हुए हैं। नए केस सामने आने के बाद भारत में इस वक्त कोरोना के कुल सक्रिय केस 76,766 हो गए हैं। देश में संक्रमित में से मरने वालों की संख्या 4,79,682 हो गई है तो वहीं देश में अभी तक कुल 3,42,30,354 लोग कोविड से ठीक भी हुए हैं।
Recommended Video

जबकि देश में अब तक141.37 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। नए केसों में से 422 लोग Omicron से पीड़ित निकले हैं। जिसमें महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रॉन के सबसे ज़्यादा 108 और 79 मामले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि ओमिक्रोन के 422 मरीज़ों में से 130 लोग ठीक हुए हैं।
पीएम मोदी ने देर रात राष्ट्र को किया संबोधित
शनिवार देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित किया और कहा कि ओमिक्रॉन को लेकर परेशान होने की नहीं बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने ऐलान किया कि 3 जनवरी 2022, से 15 से 18 साल के बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। इसके अलावा 10 जनवरी से स्वास्थ्यकर्मियों और 60 साल से अधिक उम्र के गंभीर बीमारी से पीड़ित बुजुर्गों को डॉक्टरों की सलाह पर कोरोना वायरस वैक्सीन की प्रीकॉशन डोज लगाई जाएगी। उन्होंने दोहराया कि कोरोना को लेकर ढिलाई की जरूरत नहीं है।

नई गाइडलाइंस जारी
सरकार ने भारत की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हुई है जिसके मुताबिक 'जोखिम वाले' देशों से आने वाले यात्रियों को अब आरटी-पीसीआर परीक्षण की प्री-बुकिंग करवानी होगी। ये प्री-बुकिंग टेस्ट छह प्रमुख हवाई अड्डों- दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में होगा।

कोरोना वायरस खत्म नहीं हुआ है
इसलिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन ने भी कहा है कि वरना एक बार फिर से स्थिति भयावह हो सकती है, सबके दिमाग में ये बात प्रमुख रूप से होनी चाहिए कि कोरोना वायरस खत्म नहीं हुआ है और सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications