कोरोना के मामलों में राहत: 24 घंटों में मिले 48698 नए मामले, एक्टिव केस घटकर 6 लाख से कम

देश में एक बार फिर संक्रमण के नए मामले 50 हजार से नीचे रिकॉर्ड किए गए हैं।

नई दिल्ली, 26 जून: तीन दिन के बाद कोरोना वायरस के मामलों में हल्की राहत मिली है और देश में एक बार फिर संक्रमण के नए केस 50 हजार से नीचे रिकॉर्ड किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस के 48,698 नए केस मिले हैं, जबकि 1183 मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही 64848 मरीजों ने कोरोना वायरस को पिछले 24 घंटों में मात भी दी है। इन नए आंकड़ों के साथ देश में कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 3,01,83,143 और रिकवर मरीजों की संख्या 2,91,93,085 हो गई है।

Recommended Video

      Coronavirus India Update: पिछले 24 घंटे में Covid 19 के 48,698 नए केस, 1,183 मौतें | वनइंडिया हिंदी
      coronavirus

      हालांकि सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि कोरोना वायरस के मरीजों का रिकवरी रेट बढ़ने की वजह से एक्टिव मामले लगातार कम हो रहे हैं। शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में फिलहाल कोरोना वायरस के एक्टिव केस घटकर 5,95,565 ही बचे हैं। वहीं, कोरोना के कारण अभी तक 3,94,493 लोगों की जान जा चुकी है।

      डेल्टा प्लस वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता
      आपको बता दें कि देश में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र में शुक्रवार को डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमित एक कोरोना मरीज की मौत होने के बाद राज्य सरकार ने प्रतिबंधों को बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में भी डेल्टा प्लस वेरिएंट की वजह से दो लोगों की जान जा चुकी है।

      12 देशों में फैला कोरोना का नया वेरिएंट
      शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि इस समय दुनिया के 12 देशों में कोरोना वायरस का डेल्टा प्लस वेरिएंट मौजूद है। भारत में अभी तक इस वेरिएंट के 48 मामलों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस समय देश में केवल 125 जिले ऐसे हैं, जहां कोरोना वायरस के दैनिक मामले 100 से ज्यादा हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+