फिर डरा रहे कोरोना के आंकड़े, 24 घंटों में 1206 लोगों की मौत और 42766 नए केस

कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर की आशंका के बीच देश में संक्रमण के मामले एक बार फिर से डराने लगे हैं।

नई दिल्ली, 10 जुलाई: कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर की आशंका के बीच देश में संक्रमण के मामले एक बार फिर से डराने लगे हैं। बीते एक दिन में कोरोना की वजह से मृतकों की संख्या 1 हजार से ऊपर दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के कारण 1206 लोगों की मौत हुई है, जबकि 42766 नए मामले सामने आए हैं। इन नए आंकड़ों के साथ देश में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 3,07,95,716 और मृतकों की संख्या 4,07,145 हो गई है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में 24 हजार नए केस दर्ज, 1206 मरीजों की मौत | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    हालांकि एक राहत की बात यह भी है कि कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में संक्रमण से 45254 मरीज ठीक हुए हैं और रिकवरी मरीजों की संख्या बढ़कर 2,99,33,538 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना वायरस के मरीजों का रिकवरी रेट देश में फिलहाल 97.2 फीसदी है। कोरोना वायरस के मरीजों के ठीक होने की रफ्तार बढ़ने के चलते एक्टिव केस भी घटकर इस समय 4,55,033 बचे हैं।

    'नया संकट खड़ा कर सकती है पर्यटकों की भीड़'
    इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 'पिछले एक हफ्ते के आंकड़ों पर नजर डालें तो कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में 8 फीसदी की गिरावट आई है। लेकिन, हम अभी भी महामारी की दूसरी लहर से मुक्त नहीं हुए हैं, इसलिए लोगों को कोविड प्रोटोकॉल के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। यूनाइटेड किंगडम, रूस और बांग्लादेश का उदाहरण हमारे सामने है, जहां कोरोना के मामले फिर से बढ़े हैं। हाल के दिनों में पर्यटन स्थलों पर काफी भीड़ देखी गई है, जो एक संकट का कारण बन सकती है। कोरोना से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क बेहद जरूरी है और फिलहाल इन्हें किसी भी हालत में नजरअंदाज करना घातक होगा।'


    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+