Covid 19 Updates:बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 41831 नए केस आए सामने , 541 मरीजों ने तोड़ा दम
नई दिल्ली, 01अगस्त । देश में कोरोना के मरीज फिर से बढ़ने लगे हैं, रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 41,831 नए केस सामने आए हैं और 541 लोगों ने दम तोड़ा है। जबकि 39,258 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर भी लौटे हैं, जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 30. 820, 521 हो गई है। कोरोना के नए मरीज मिलने के बाद अब देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3 करोड़ 16 लाख 55 हजार 824 हो गई है, जबकि देश की रिकवरी दर 97.36% है, जबकि पिछले 24 घंटे में 60,15,842 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 47, 02, 98, 596 हो गया है।
Recommended Video

भले ही देश में कोरोना के केस कम हुए हैं लेकिन अभी भी सबको सतर्क रहने की काफी जरूरत है। एम्स प्रमुख ने चेतावनी दी है कि भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर "inevitable" है। इसलिए सभी को काफी सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि जरा सी लापरवाही फिर से भयानक रूप ले सकती है।

शनिवार को 10 राज्यों में कोरोना की स्थिति को लेकर की गई समीक्षा में पाया गया कि वहां मामलो और सकारात्मकता दर में वृद्धि हो रही है। दूसरी लहर जैसे स्थिति फिर ने पैदा हो इसलिए केंद्र सरकार ने राज्यों को निर्देश जारी किए हैं और सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि इन मामलों पर प्रभावी ढंग से और सख्ती से निगरानी रखने की जरूरत है। जिन 10 राज्यों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई उनमें, केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, ओडिशा, असम, मिजोरम, मेघालय, आंध्र प्रदेश और मणिपुर शामिल हैं।

तो वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन ने भी कहा था कि दुनियाभर में टीकाकरण की धीमी रफ्तार और डेल्टा संस्करण के प्रसार के कारण अधिकांश देशों में कोरोना के नए मामले फिर से बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि दुनिया में कोरोना के मामलों में इजाफा होने की वजह डेल्टा वेरिएंट, सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन, लॉकडाउन में ढिलाई और वैक्सीनेशन की रफ्तार में आई कमी है, इस पर सभी को काफी ध्यान देने की जरूरत है, वरना एक बार फिर से स्थिति भयावह हो सकती है, सबके दिमाग में ये बात प्रमुख रूप से होनी चाहिए कि कोरोना वायरस खत्म नहीं हुआ है और सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications