घटे कोरोना केस: 24 घंटों में मिले 34457 नए मरीज, एक्टिव मामले भी 151 दिन बाद सबसे कम

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों और एक्टिव केस में गिरावट देखने को मिली है।

नई दिल्ली, 21 अगस्त: कोरोना वायरस की तीसरी लहर की आशंका के बीच देश में संक्रमण के मामलों में कुछ गिरावट देखने को मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को नए आंकड़े जारी करते हुए बताया कि बीते 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस के 34,457 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 375 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा बीते एक दिन में कोरोना वायरस के 36,347 मरीज ठीक भी हुए हैं, जिसके बाद देश में संक्रमण के एक्टिव केस घटकर 3,61,340 हो गए हैं। पिछले 151 दिनों में एक्टिव मामलों की यह सबसे बड़ी गिरावट है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: पिछले 24 घंटे में 34,457 New COVID19 Cases, 375 मौतें | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस के मरीजों का रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है और फिलहाल 97.54 फीसदी है। देशभर में अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित 3,15,97,982 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा कोरोना वायरस की वजह से अब तक देश में 4,33,964 लोगों की जान गई है। आपको बता दें कि बीते साल मार्च के महीने में कोरोना वायरस से पहली मौत दर्ज की गई थी। वहीं, इंडियन काउंसिल और मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक देश में अभी तक कोरोना वायरस के कुल 50,45,76,158 सैंपल टेस्ट हो चुके हैं, जिनमें से 17,21,205 सैंपल टेस्टिंग बीते 24 घंटों के अंदर हुई है।

    अभी भी केरल में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा केस
    इससे पहले गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि बच्चों के लिए देश में जारी कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रायल के नतीजे अगले महीने आ सकते हैं, जिसके बाद टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। गौरतलब है कि अभी भी केरल में ही कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा दैनिक मामले मिल रहे हैं। केरल में कोरोना से बिगड़े हालात के बीच हाल ही में केंद्र सरकार ने विशेषज्ञों की एक टीम भी भेजी थी। गुरुवार को केरल में कोरोना वायरस के 21116 नए मरीज मिले, जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 37,46,121 हो गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+