Covid 19 Updates: बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 30,948 नये केस आए सामने, 403 मरीजों ने तोड़ा दम

नई दिल्ली, 22 अगस्त। भले ही कोरोना के मरीजों की संख्या में कमी आई हो लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 30,948 नए केस सामने आए हैं और 403 लोगों ने दम तोड़ा है। नए केस सामने आने के बाद भारत में इस वक्त पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3,24,24,234 हो गई है और मौत का आंकड़ा 4,34,367 पहुंच गया है। 24 घंटों के दौरान 38,487 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर भी लौटे हैं, जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,16,36,469 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 3,53,398 है। देश में बीते 24 घंटों में 52,23,612 लोगों को वैक्सीन लगी है, जिसके बाद देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 58,14,89,377 हुआ।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: देश में कोरोनावायरस के 30 हजार नए केस दर्ज, Covid-19 | वनइंडिया हिंदी
    बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 30,948 नये केस आए सामने

    भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक देश में 21 अगस्त 2021 तक 50,62,56,239 कोरोना टेस्ट किए गए हैं। जिसमें से 24 घंटे में 15,85,681 कोविड टेस्ट हुए हैं।

    कोरोना वायरस की तीसरी लहर "inevitable"

    भले ही देश में कोरोना के केस कम हुए हैं लेकिन अभी भी सबको सतर्क रहने की काफी जरूरत है। एम्‍स प्रमुख ने पहले ही कह रखा है कि भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर "inevitable" है, इसलिए सभी को काफी सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि जरा सी लापरवाही फिर से भयानक रूप ले सकती है।

    बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 30,948 नये केस आए सामने

    दिल्ली में स्थिति पहले से बेहतर

    देश की राजधानी दिल्‍ली में शनिवार को कोरोना के 19 केस सामने आए हैं। शनिवार कोरोना का पॉजिटिविटी रेट.03 फीसदी रहा। वहीं कोरोना की चपेट में आए 48 ठीक हो चुके है। दिल्ली में फिलहाल स्थिति पहले से बेहतर है लेकिन अभी भी सबको कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना बहुत ज्यादा जरूरी है।

    बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 30,948 नये केस आए सामने

    बूस्टर डोज मददगार होगी

    इसके साथ ही एम्स डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया ने बूस्टर डोज की बात कही है। गुलेरिया ने कहा कि लगातार कोरोना के नए-नए वेरिएंट आ रहा हैं। ऐसे में देश को कोरोना वैक्सीन के साथ बूस्टर डोज अपनाने की जरूरत हो सकती है। बूस्टर डोज विभिन्न वेरिएंट से बॉडी को बचाने का काम करेगी लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि भारत के पास तीसरे कोरोना वायरस वैक्सीन शॉट को लेकर इस समय पर्याप्त डेटा नहीं है। जिसे बूस्टर शॉट कहा जाता है। लेकिन अधिक जानकारी अगले साल की शुरुआत तक उपलब्ध होने की संभावना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+