कोरोना से उबर रहा देश, पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 1549 नए मामले

नई दिल्ली, 21 मार्च। देश में कोरोना के मामले धीरे-धीरे कम हो रहे हैं। आज एक बार फिर से शनिवार की तुलना में संक्रमण के मामले रविवार को कम हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1549 नए मामले सामने आए हैं। वहीं देश में कोरोना के कुल एक्टिव केस की बात करें तो यह संख्या 25106 है। वहीं देश में बड़ी संख्या में लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है जिसके चलते संक्रमण के मामलों में बड़ी संख्या में कमी देखने को मिल रही है। अभी तक भारत में कोरोना की कुल 1812497303 डोज लग चुकी है।

corona

Recommended Video

    Covid-19 India Update: देश में Corona के 1,761 नए केस | Coronavirus Update | वनइंडिया हिंदी

    अभी तक देश में कोरोना संक्रमण के कुल 43009390 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं कोरोना से अभी तक देश में 516510 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में सक्रिय मामलों की दर कुल मामलों की तुलना में 0.06 फीसदी है। राष्ट्रीय स्तर पर कोविड से ठीक होने वालों की दर 98.74 फीसदी हो गई है। अंडमान निकोबार में कोरोना के अब सिर्फ दो सक्रिय मामले बचे हैं जबकि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना का एक भी नया मरीज सामने नहीं आया है। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना से देश में 31 लोगों की मौत हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+