थम नहीं रही कोरोना की रफ्तार, पिछले 24 घंटों 14506 नए मामले आए सामने, 30 की मौत
नई दिल्ली, 29 जून। देश में कोरोना के मामले खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना के नए मामले बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य़ मंत्रालय की ओर से जो ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं उसके अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 14506 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 30 लोगों की मौत हो गई है। वहीं देश में एक्टिव केस की बात करें तो अब यह संख्या लगभग एक लाख तक पहुंच गई है। देश में एक्टिव मामले 99602 हैं। वहीं दैनिक पॉजिटिविटी दर 3.35 फीसदी हो गई है।
Recommended Video

एक दिन पहले के मुकाबले कोरोना के मामलों में 23 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। महाराष्ट्र में एक तरफ जहां सियासी हलचल तेज है तो दूसरी तरफ कोरोना यहां नेताओं को भी अपनी चपेट में ले रहा है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भी कोरोना संक्रमित हो गए । इससे पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कोरोना संक्रमित हुए थे। यही नही डिप्टी सीएम अजित पवार और कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल भी कोरोना संक्रमित हुए थे।
मंगलवार की बात करें देश में कोरोना के 11793 नए मामले सामने आए थे, जबकि सोमवार को 17073 मामले सामने आए थे। पिछले 24 घंटों में देश में पिछले दिन की तुलना में 2902 मामले अधिक आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र में पिछले एक दिन में 11574 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं, केरल में 2814 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं, दिल्ली में
941 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। हरियाणा में 664 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। यूपी में 651 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। देश में अबतक 42808666 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications