Covid 19 Updates: बीते 24 घंटे में देश में सामने आए कोरोना के 11,271 नए मामले, 285 मरीजों की मौत

नई दिल्ली, 14 नवंबर। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 11,271 नए केस सामने आए हैं और 285 लोगों की मौत हुई है जिसमें केरल में कल आए कोरोना वायरस के 6,468 मामले और 23 मौतें शामिल हैं। तो वहीं बीते 24 घंटों में 11,376 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर भी लौटे हैं। देश में इस वक्त एक्टिव केस1,35,918 हैं जो कि 17 महीनों में सबसे कम हैं।

Recommended Video

    Covid-19 Update India: 24 घंटे में 11271 नए मामले, एक्टिव केस 17 महीने में सबसे कम | वनइंडिया हिंदी
    बीते 24 घंटे में देश में सामने आए कोरोना के 11,271 नए मामले

    इस वक्त देश में कुल केसों की संख्या 3,44,37,307 हो गई है, जबकि मौत का आंकड़ा 4,63,530 तक पहुंच गया है। तो वहीं कल देश में 57,43,840 लोगों को वैक्सीन लगी है, जिसके बाद वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,12,01,03,225 पहुंच गया है। तो वहीं रिकवरी रेट 98.26% है।

    बीते 24 घंटे में देश में सामने आए कोरोना के 11,271 नए मामले

    जबकि मिजोरम में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 387 नए मामले सामने आए, जिसके बाद वहां कोरोना के कुल 1,28,604 मामले हो गए हैं। तो वहीं मिजोरम में एक्टिव केस 5,651 है, जबकि 459 लोगों की जीवन लीला कोरोना के कारण समाप्त हो गई है। जबकि शनिवार को मुंबई में कोरोना वायरस के आज 247 नए मामले सामने आए, 331 रिकवरी हुईं और 2 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

    बीते 24 घंटे में देश में सामने आए कोरोना के 11,271 नए मामले

    देश में कोरोना के केस में कमी हुई है ये जरूर राहत की बात है लेकिन अभी भी कोविड देश से खत्म नहीं हुआ है इसलिए सभी को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना बहुत ज्यादा जरूरी है क्योंकि जरा सी लापरवाही मुसीबत बन सकती है। आपको बता दें कि इस वक्त दिल्ली समेत देश के रई राज्यों में प्रदूषण ने आंतक फैलाया हुआ है। बढ़ता प्रदूषण और सर्दी का मौसम कोरोना के केस में इजाफा कर सकता है इसलिए अभी भी सबको सतर्क रहने की जरूरत है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन ने भी इससे पहले कहा है कि अभी स्थिति थोड़ी सी संभली हुई है लेकिन फिर भी सभी को काफी ध्यान देने की जरूरत है वरना लेने के देने पड़ सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+