Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

India Pakistan War: पिता पूर्व सैनिक, दो बड़े भाई फौजी, जानिए 25 साल के शहीद सुनील कुमार की कहानी

India Pakistan War: पाकिस्तानी गोलाबारी में गंभीर रूप से घायल हुए एक युवा सैनिक राइफलमैन सुनील कुमार को रविवार को अंतिम विदाई दी गई। सीमा रेखा के पास स्थित उनके गांव में सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जम्मू-कश्मीर से उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद रहे। 25 साल के राइफलमैन सुनील कुमार (Rifleman Sunil Kumar) जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फेंट्री रेजिमेंट (4-जैकली) में तैनात थे, आरएस पुरा सेक्टर (RS Pura Sector) में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हुई सीमा-पार गोलाबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।

India Pakistan War

सैन्य परिवार से थे सुनील कुमार

LOC पर स्थित अरनिया सेक्टर (Arnia Sector) के रहने वाले राइफलमैन सुनील कुमार का पूरा परिवार भारतीय सेना से जुड़ा हुआ है। उनके दो बड़े भाई भी सेना में कार्यरत हैं और उनके पिता पूर्व सैनिक हैं। उनके परिजनों ने बताया कि सुनील को बचपन से ही देश सेवा की प्रेरणा थी और सेना में भर्ती होना उनका सपना था।

शहीद सुनील कुमार के गांव में भी पाकिस्तान ने की भारी गोलीबारी

बता दें कि, शहीद सुनील कुमार अरनिया सेक्टर स्थित त्रेवा गांव के रहने वाले थे। LOC से सटे गांव में लगातार हो रहे गोलीबारी के बाद लोगों को 8 मई को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया था।
हालांकि, जब तिरंगे में लिपटा हुआ सुनील कुमार का पार्थिव शरीर सेना के सजे हुए वाहन में गांव लाया गया। तो सभी लोग गांव वापस लौट गए और भारत माता की जय और अमर रहे सुनील जैसे नारों के बीच सैकड़ों लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

भावनात्मक दृश्य तब देखने को मिले जब उनके माता-पिता और परिवारजनों ने अंतिम दर्शन की अनुमति मांगी। बाद में उनका अंतिम संस्कार प्रमंडल में पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया।

जल्द ही शादी होने वाली थी

गांव की पूर्व सरपंच बलबीर कौर ने पीटीआई से कहा, 'पूरा गांव शोक में डूबा है क्योंकि हमने अपनी मिट्टी के एक सच्चे सपूत को खो दिया, जो इसी सीमावर्ती गांव में पला-बढ़ा और देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर गया।'उन्होंने बताया कि सुनील एक सज्जन और अनुशासित युवक था, और जल्द ही उसकी शादी होने वाली थी।

ये भी पढ़ें India Pakistan War: पाकिस्तान में फंसे BSF जवान की रिहाई की जंग, पत्नी ने लगाई सीएम ममता बनर्जी से गुहार

'भारत ने बड़ा मौका गंवा दिया'

बलबीर कौर ने यह भी कहा कि देश ने पाकिस्तान को सबक सिखाने का एक बड़ा मौका गंवा दिया। उन्होंने कहा कि, 'हम वर्षों से पीड़ित रहे हैं... पूरा गांव खाली कराना पड़ा, लेकिन हम एक ऐसे समाधान की उम्मीद कर रहे थे जिससे हमें फिर कभी अपने बच्चों की अर्थी न उठानी पड़े या अपने घर न छोड़ने पड़ें।

ये भी पढ़ें India-Pak War: 'भारतीय सेना की ताकत रावलपिंडी तक महसूस हुई', राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+