India Pakistan War: देश के भीतर छिपे गद्दारों पर बड़ा प्रहार, असम में आतंकियों के दर्जनों हमदर्द दबोचे गए
India Pakistan War: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी बढ़ते सैन्य तनाव के बीच दोनों देशों ने सीजफायर की घोषणा कर दी है। शनिवार शाम 5 बजे से यह सीजफायर (Cease fire) लागू हो गया है। रविवार (11 मई) को भारतीय सेना की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई जिसमें बताया गया कि, भारत ने 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया है। दूसरी ओर भारत में बैठे आतंकी समर्थकों पर भी कार्रवाई जारी है। असम के सीएम हिमंता ने बताया कि, पुलिस लगातार आतंकियों के समर्थकों पर कार्रवाई कर रही है।

असम में इतने लोगों पर हुई कार्रवाई
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि, जहां भारत ने 100 से अधिक पाक आतंकवादियों को खत्म कर दिया है, वहीं असम ने उनके समर्थकों पर कार्रवाई जारी रखी है।| 11 मई 22.30 बजे तक 53 आतंकी समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया है।
आतंकी समर्थकों के नाम भी किए सार्वजनिक
वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने पोस्ट में तीन आतंकी समर्थकों के नाम भी सार्वजनिक किए। हिमंता ने लिखा कि,
- कार्बी आंगलोंग पुलिस ने अजीम को गिरफ्तार किया
- हसिनूर को धुबरी पुलिस ने गिरफ्तार किया
- लखीमपुर पुलिस ने अब्दुल को गिरफ्तार कर लिया
100 से अधिक आतंकवादी मारे गए- सेना
वहीं सीजफायर के बाद रविवार को भारतीय सेना की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई जिसमें ऑपरेशन सिंदूर के दौरान किए गए कार्रवाई की जानकारी दी गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि, भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 100 से ज्यादा आतंकी और 40 से अधिक सेना के जवानों को मार गिराया गया। इसके अलावा कई एयरबेस को नष्ट किया गया।
ये भी पढ़ें India Pakistan War: राहुल गांधी ने PM मोदी को लिखा पत्र, Operation Sindoor से लेकर Ceasefire तक का जिक्र
'पाकिस्तानी अटैक का भारत जोरदार जवाब दिया'
भारतीय वायुसेना के डीजीएओ एयर मार्शल ए.के. भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि, 8 और 9 मई की रात, लगभग 22:30 बजे से हमारे शहरों पर ड्रोन और मानव रहित विमानों का एक बड़ा हमला किया गया। जो श्रीनगर से शुरू होकर नलिया तक गया। यह एक ऐसा हमला था जो लगातार जारी रहा। हम सतर्क थे, और हमारी वायु रक्षा की तैयारी ने यह सुनिश्चित किया कि जमीन पर या दुश्मन द्वारा नियोजित किसी भी लक्षित लक्ष्य को कोई नुकसान न पहुंचे। हमने संतुलित और नियंत्रित तरीके से जवाबी कार्रवाई करते हुए एक बार फिर लाहौर और गुजरांवाला के निकट स्थित सैन्य ठिकानों और निगरानी रडार स्थलों को निशाना बनाया।
ये भी पढ़ें India Pakistan War: पिता पूर्व सैनिक, दो बड़े भाई फौजी, जानिए 25 साल के शहीद सुनील कुमार की कहानी












Click it and Unblock the Notifications