India Pakistan War: मौजूदा हालात में चारधाम यात्रा जारी रहेगी या नहीं? सीएम धामी ने सब कुछ बता दिया
India Pakistan War: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच पूरे देश में अलर्ट है। पाकिस्तान लगातार भारत के रिहायशी इलाकों को टारगेट कर रहा है। वहीं भारतीय सेना भी इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इसी बीच लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि, क्या उत्तराखंड में चल रही चारधाम की यात्रा (Char Dham Yatra) पर भी इसका कोई असर पड़ेगा।

सीएम धामी ने किया स्पष्ट
चारधाम यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबर को लेकर सीएम धामी (Pushkar Singh Dhami) ने स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि, 'प्रिय श्रद्धालुगण, प्रदेश में चारधाम यात्रा निर्बाध रूप से संचालित है। अब तक 4 लाख से अधिक श्रद्धालु धामों के दर्शन कर चुके हैं। श्री केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं भी पूरी तरह से संचालित हैं।
आपसे निवेदन है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। प्रदेश सरकार आपके यात्रा अनुभव को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। किसी भी जानकारी और सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1364 और 0135-1364 पर कॉल कर सकते हैं।'
अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें- उत्तराखंड पुलिस
वहीं सोशल मीडिया पर फैल रहे अफवाह को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा था कि, चारधाम यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालु किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों या अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें,उत्तराखंड पुलिस आपकी सुरक्षित यात्रा के लिये प्रतिबद्ध है।
हेली सेवा फिर से बहाल
वहीं ATC द्वारा केंद्रीय एयर ट्रैफिक कंट्रोल से क्लीयरेंस मिलने के बाद केदारनाथ की हेली सेवा (Kedarnath Heli Service) फिर से सुचारू रूप से शुरू हो गई है, जो यात्रा को लेकर एक राहत की खबर है। यह कदम भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के कारण सुरक्षा समीक्षा के तहत उठाया गया था। कुछ घंटों तक हेली सेवा में रुकावट के बाद अब सभी हवाई यात्रा मार्गों को फिर से खोल दिया गया है।
ये भी पढ़ें India-Pakistan War: पाकिस्तान में न्यूक्लियर हथियारों को कौन करता है कंट्रोल? अथॉरिटी की आज PM के साथ बैठक
-
Dhami Cabinet Expansion: कैबिनेट विस्तार के बाद CM धामी ने किया विभागों का बंटवारा, किसे मिला कौन सा मंत्रालय -
हल्द्वानी में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, धाकड़ से धुरंधर बने धामी, चौके के बाद मारेंगे अब सियासी छक्के -
Uttarakhand weather केदारनाथ में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड और शून्य से नीचे तापमान, आज कैसा रहेगा प्रदेश मौसम -
Uttarakhand weather केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में 3 से 4 फीट तक बर्फ जमीं, पांच जिलों में एवलॉन्च का अलर्ट जारी -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO












Click it and Unblock the Notifications