भारत-पाक की लेस्बियन कपल ने फिर शेयर की अपनी तस्वीरें, इस बार और भी प्यारी, वायरल

नई दिल्ली। न्यूयॉर्क में रहने वाली सुंदास मलिक और अंजलि चक्र ने एक बार फिर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। हाल ही में दोनों ने अपनी शादी की सालगिरह पर कराए फोटशूट की तस्वीरें शेयर की थीं। जो दुनियाभर में वायरल हुई थीं। एक बार फिर दोनों ने तस्वीरें शेयर की हैं। अंजलि हिन्दू हैं और भारत से हैं। जबकि सुंदास पाकिस्तान की मुस्लिम हैं। मजहब, मुल्क और जेंडर की सरहदों को तोड़ते इस कपल का प्यार दुनियाभर में सराहा जा रहा है।

खूब पसंद की जा रही तस्वीरें

खूब पसंद की जा रही तस्वीरें

अंजलि और मलिक की तस्वीरें सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रही हैं। तस्वीरों में भारत की अंजलि चक्रा को पाकिस्तान की सुंदास मलिक के साथ पारंपरिक पोशाक पहने देखा जा सकता है। तस्वीरों में वह एक दूसरे को किस करती हुईं नजर आ रही हैं।

दुनियाभर से मिल रहा प्यार

दुनियाभर से मिल रहा प्यार

देश और धर्म की दीवारों को तोड़ने और एक दूसरे के प्रति उनके प्यार को इंटरनेट पर लोगों का समर्थन मिल रहा है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'कई लिहाज से क्रांतिकारी कदम। हिंदू-मुस्लिम, भारत-पाकिस्तान और दो महिलाओं का प्यार। दूसरे यूजर ने लिखा, 'प्यार, दिल और भावनाओं का ना तो कोई धर्म होता है और ना ही कोई सीमाएं होती हैं। आगे बढ़ते रहो।

दोनों ने दी बधाई

दोनों ने दी बधाई

अंजलि चक्र ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, वे कई शादियों में भाग लेने के वाली थीं इस बीच उन्होंने सबसे अच्छे और महंगे परिधान पहने जिसके बाद उन्होंने अचानक फोटो शूट कराने का फैसला लिया। यही नहीं अंजली ने अपने रिलेशनशिप के एक साल पूरे होने पर एक तस्वीर शेयर की है और सुंदास को एनिवर्सरी की बधाई देते हुए लिखा, उस लड़की को भी सालगिरह मुबारक जिसने मुझे प्यार करना और प्यार पाना सिखाया। सुंदास मलिक ने लिखा, मुझे खुशी है कि मुझे अपने प्यार के साथ ऐसा करने का मौका मिल रहा है।

 फोटो ग्राफर ने शेयर किए थे फोटो

फोटो ग्राफर ने शेयर किए थे फोटो

दोनों के फोटो 'ए न्यूयार्क लव स्टोरी' के नाम से फोटोग्राफर सरवर ने अपने ट्विटर पेज पर इन दोनों लड़की की तस्वीरें शेयर की थी। जिसके बाद ये तस्वीरें सोशल मीडिया छा गईं। फोटो में दोनों लड़कियां बारिश में एक पारदर्शी छतरी के नीचे खड़ी हैं। एक दूसरों को 'किस' कर रही हैं, एक दूसरे की आंखों में आंखे डाल दुनिया से बेपरहा मुस्करा रही हैं। इस कपल की फोटोज को 28 जुलाई को ट्विटर पर शेयर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+