फिर से एक होंगे इंडो-पाक-बांग्ला, होगा अखंड भारत का निर्माण
नई दिल्ली। सुनकर आपको आश्चर्य भले ही हो रहा होगा लेकिन यही कहना है भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव राम माधव का। माधव ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय समाचार चैनल 'अल जजीरा' को एक इंटरव्यू दिया है।
जिसमें उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अब बहुत जल्द भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश फिर से एक हो जायेंगे और यह तीनों साथ होकर अखंड भारत का निर्माण करेंगे। माधव ने कहा कि वो आरएसएस के सदस्य होने के नाते ऐसा महसूस करते हैं।
फिर से एक होंगे इंडो-पाक-बांग्ला, होगा अखंड भारत का निर्माण
उन्होंने कहा कि साठ साल पहले राजनैतिक कारणों की वजह से यह सब अलग हुए थे लेकिन अब वो वक्त आ गया है कि यह सब जन सद्भावना के बल पर फिर से एक हो जाएंगे और अखंड भारत का निर्माण करेंगे।













Click it and Unblock the Notifications