चीन के साथ टेंशन के बीच ही सुखोई से दागी गई DRDO की मिसाइल रूद्रम, टेस्ट हुआ सफल
नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार को एक और मिसाइल का परीक्षण किया है। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) के द्वारा विकसित एंटी-रेडिएशन मिसाइल रूद्रम का सफल परीक्षण किया गया है। इस मिसाइल को पूर्वी तट से दागा गया है। 3 अक्टूबर को हुए शौर्य मिसाइल टेस्ट के बाद इसे एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। चीन के साथ पूर्वी लद्दाख में जारी टकराव के बीच भारत एक के बाद एक मिसाइल परीक्षणों को सफलतापूर्वक अंजाम दे रहा है।
Recommended Video

अब तक कितनी मिसाइल हुई टेस्ट
सात सितंबर को भारत ने हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी डेमॉन्स्ट्रेटर व्हीकल (एचएसटीडीवी) को टेस्ट किया जो आवाज की गति से पांच गुना ज्यादा की स्पीड से ट्रैवल करता है। 30 सितंबर को ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल के क्रूज वर्जन को टेस्ट किया गया जिसकी रेंज को बढ़ाकर 400 किलोमीटर किया गया है। वर्तमान समय में इसकी रेंज 290 किलोमीटर है। इसके बाद 3 अक्टूबर को 700 किलोमीटर की रेंज वाली शौर्य मिसाइल को टेस्ट किया गया है। इसकी रेंज को बढ़ाकर 800 किमी तक किया जा सकता है। अगले कुछ दिनों में निर्भय क्रूज मिसाइल का टेस्ट होना है जो कि करीब 800 किमी रेंज वाली है। निर्भय मिसाइल को सेना और नौसेना दोनों में ही शामिल किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications