अगले दो घंटे में आ सकता है तेज आंधी-तूफान, इन जगहों पर बरसेगा मौसम का कहर
पिछले 15 दिनों से जारी मौसम के कहर से आने वाले दिनों में भी राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर बताया है कि आने वाले कुछ घंटों में कई राज्यों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार नरनौल, अलवर, भरतपुर, आगरा और मथुरा में भयंकर आंधी-तूफान उठ सकता है।
नई दिल्ली। पिछले 15 दिनों से जारी मौसम के कहर से आने वाले दिनों में भी राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि आने वाले कुछ घंटों में कई राज्यों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के नरनौल, अलवर, भरतपुर और उत्तर प्रदेश के आगरा-मथुरा में भयंकर आंधी-तूफान उठ सकता है।

पूरे भारत में पिछले कुछ दिनों से आंधी-तूफान ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। धूल भरी आंधी और तेज बारिश के कारण कई लोग अबतक अपनी जान भी गंवा चुके हैं। रविवार शाम इतनी तेज तूफान आया था कि 53 लोगों की मौत हो गई। वहीं मौसम विभाग की मानें तो इस तूफान से आने वाले दिनों में भी राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
आने वाले दिनों में कई राज्यों में आंधी-तूफान फिर से उठ सकता है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में जहां तेज आंधी आ सकती है। वहीं राजस्थान में धूल भरी आंधी से लोगों को परेशानी हो सकती है। दक्षिण की बात करें तो केरल समेत कई तटवर्तीय राज्यों में तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें: बेमौसम क्यों आ रहा है आंधी-तूफान? पढ़िये इसके पीछे के फैक्ट्स












Click it and Unblock the Notifications