बेमौसम क्यों आ रहा है आंधी-तूफान? पढ़िये इसके पीछे के फैक्ट्स
क्या आप जानते हैं कि पूरे भारत को परेशान करने वाला ये तूफान आखिर आ क्यों रहा है? और क्यों ये तूफान शाम के वक्त ही बवंडर रूप धारण करत है? ऐसे तूफान अक्सर गर्मी और बरसात के बीच में देखे जाते हैं, लेकिन पिछले तूफान ने इस धारणा को झुठला दिया है। आइए हम बताते हैं कि ऐसा क्यों होता है-

नई दिल्ली। पूरे भारत में पिछले कई दिनों से आंधी-तूफान ने कहर बरपा रखा है। धूल भरी आंधी से लेकर तेज हवाओं और बारिश ने उत्तर से लेकर दक्षिण तक लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। ये तूफान अब तक कई लोगों की जान भी ले चुका है और मौसम विभाग के अनुसार तूफान के थमने के आसार अभी नहीं है। क्या आप जानते हैं कि पूरे भारत को परेशान करने वाला ये तूफान आखिर आ क्यों रहा है? और क्यों ये तूफान शाम के वक्त ही बवंडर रूप धारण करत है? ऐसे तूफान अक्सर गर्मी और बरसात के बीच में देखे जाते हैं, लेकिन पिछले तूफान ने इस धारणा को झुठला दिया है। आइए हम बताते हैं कि ऐसा क्यों होता है-

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस है मुख्य कारण
पिछले 15 दिनों से पूरे देशभर में मौसम का विकराल रूप देखने को मिल रहा है। भयंकर आंधी-तूफान अब तक कई लोगों की जान भी ले चुका है। भारत में प्रचलित तूफानों का मुख्य कारण वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी अशांति) है, जो एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। समय-समय पर ये दक्षिण-पश्चिम एशिया में पश्चिम से पूर्व अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत में यात्रा करता है।

मेडिटरेनियन क्षेत्र से उठता है तूफान
यह मेडिटरेनियन क्षेत्र (भूमध्य क्षेत्र) से निकलता है और भारतीय उपमहाद्वीप के पश्चिमी हिस्से में बारिश लाता है। जब भूमध्यसागरीय से ठंड और नमी से लगी हवाएं उच्च तापमान के कारण उत्तर और उत्तर-पश्चिमी भारत में बनाए गए कम दबाव वाले क्षेत्र को भरती हैं, तब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पैदा होती है। यह पश्चिमी दिशा से हवाओं, वायुमंडल से प्रेरित है। मौसम विभाग का कहना है कि भारत में बेमौसम बदल रहे इस मौसम का कारण यही है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ही फिलहाल देश में आंधी-तूफान की स्थिति पैदा कर रहे हैं।

तो इसलिए उठते हैं शाम के वक्त
इस साल वेस्टर्न डिस्टर्बेंस गंभीरता और प्रसार के कारण अलग है। मौसम के जानकारों ने इसे मेडिटरेनियन क्षेत्र में पैदा होने वाले तूफानों की एक श्रृंखला और स्थानीय गर्मी से प्रेरित तूफानों के साथ मिश्रण के लिए जिम्मेदार ठहराया है। वहीं इसके शाम के वक्त ही उठने के पीछे भी एक बड़ा कारण है। ज्यादातर आंधी-तूफान दिन के बाद शाम में इसलिए उठते हैं क्योंकि शाम के वक्त जमीन सबसे ज्यादा गर्म होती है।

इस अस्थिरता से आता है आंधी-तूफान
इससे गर्म हवा ऊपर उठती हैं और वातावरण में मौजूद ठंडी हवा से मिलती हैं जिससे अस्थिरता की स्थिति पैदा होती है। इसके अलावा, वायुमंडल में बहुत ही गर्म हवा के साथ मिलकर यह अस्थिरता आमतौर पर दिन में बाद में या शाम के वक्त होने वाले तूफान का कारण बनती है। ये अस्थिरता बारिश, आंधी और तूफान को जन्म देती है।

आने वाले दिनों में नहीं सुधरेंगे हालात
यही कारण है कि पूरे देश को इस वक्त आंधी-तूफान का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में इससे राहत नहीं मिलेगी। रविवार रात आए तूफान की बात करें तो उसने काफी तबाही मचाई है। रविवार रात को देश के कई हिस्सों में 109 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली जिससे सड़क पर खड़े ट्रक भी उड़ गए। आने वाले कुछ दिनों में मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रह सकता है।
-
Aaj Ka Mausam: सावधान! आने वाला है आंधी-तूफान, UP-MP समेत 9 राज्यों में Rain Alert -
Pune Weather Update: पुणे में बारिश का तांडव,1 की मौत, टूटा 128 साल का रिकॉर्ड,कैसा रहेगा आज का मौसम? -
Pune Weather: मौसम का यू-टर्न! दोपहर तक चुभती गर्मी के बाद बारिश-ओलों ने मचाई तबाही, 2 दिनों तक येलो अलर्ट -
Kal Ka Mausam: Delhi से महाराष्ट्र तक IMD का अलर्ट! 3-4 अप्रैल को किन राज्यों में तूफानी बारिश-ओलावृष्टि? -
Kal Ka Mausam: Delhi-UP समेत इन राज्यों में तूफानी बारिश का IMD अलर्ट! 2–5 अप्रैल तक कहां-कहां आंधी-ओलावृष्टि? -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम












Click it and Unblock the Notifications