किसानों के लिए अच्छी खबर, स्काईमेट ने सामान्य मानसून का जताया अनुमान, नहीं पड़ेगा सूखा
नई दिल्ली। 2019 में मानसून के सामान्य रहने की उम्मीद है। मौसम का अनुमान लगाने वाली निजी संस्था स्काईमेट ने बताया कि इस साल देश में मानसून के सामान्य रहने की 50 फीसद से अधिक संभावना है। स्काईमेट के सीईओ जतिन सिंह के मुताबिक भारत में 96% से 104% तक बारिश को सामान्य माना जाता है। करीब दो लाख करोड़ डॉलर से अधिक की भारतीय अर्थव्यवस्था कृषि केंद्रित है, जो पूरी तरह से मानसून पर निर्भर है। जून से शुरू होने वाले चार महीने के मानसूनी सत्र के दौरान पिछले 50 साल में औसतन 89 सेमी बारिश हुई। देश में साल भर में होने वाली कुल बारिश का 70% पानी दक्षिण पश्चिम मानसून के दौरान बरसता है।

भारत, एशिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था है और इसमें कृषि क्षेत्र की निर्भरता चार महीनों के दौरान होने वाली मानसूनी बारिश पर होती है। आपको बता दें कि सामान्य मानसून का सीधा असर ग्रामीण आबादी पर पड़ता है। मानसून सामान्य और अच्छा रहने से ग्रामीण इलाकों में लोगों की आय बढ़ती है, जिससे मांग में भी तेजी आती है। ग्रामीण इलाकों में आय बढ़ने से इंडस्ट्री को भी फायदा मिलता है।
बैंकिंग को मिलेगी मजबूती
अच्छे मानसून से देश में बैंकिंग व्यवस्था को मजबूती मिलती है. देश में ज्यादातर किसान खरीफ फसल के लिए कर्ज की व्यवस्था सरकारी, कोऑपरेटिव अथवा ग्रामीण बैंकों से करते हैं. मानसून बेहतर होने की स्थिति में इन बैंकों को कर्ज पर दिया पैसा वापस मिलने की गारंटी हो जाती है और उन्हें अपने एनपीए को काबू करने में मदद मिलती है. वहीं किसानों की बढ़ी आमदनी से भी बैंकों को अपनी ग्रामीण शाखाओं के खाते में अच्छी सेविंग्स मिलती है जिससे गैर-कृषि क्षेत्र को नया कर्ज देने का काम आसान हो जाता है.
शेयर बाजार पर मानसून का असर
- मानसून और खपत आधारित सेक्टर में सीधा संबंध हैं।
- मानसून अच्छा रहता है तो कंजप्शन बेस्ड सेक्टर में मांग बढ़ेगी।
- ग्रामीणों की खरीद की क्षमता बढ़ने से कृषि उपकरण निर्माता, टू-व्हीलर्स और ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों के साथ ही केमिकल्स, फर्टिलाइजर्स और एफएमसीजी कंपनियों की आय बढ़ने की उम्मीद होती है।
- अच्छे मानसून का फायदा फायदा बैंकों और फाइनेंशियल सेक्टर को भी मिलता है।
- आय बढ़ने से इन सेक्टर में कारोबार बढ़ेगा जिससे इन सेक्टर्स की कंपनियों के शेयरों में तेजी आएगी जिससे पूरे शेयर बाजार को फायदा होगा।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications