पुराने स्मार्टफोन के बाजार में भारत दुनिया में सबसे आगे, नए हैंडसेट का उत्पादन क्यों गिरा? जानिए

भारत इस्तेमाल किए जा चुके स्मार्टफोन के कारोबार में दुनिया में पहले नंबर पर है। जबकि, ऐसे फोन के बाजार में भी ऐप्पल ही छाया हुआ है। दूसरी तरफ देश में स्मार्टफोन का उत्पादन काफी गिर गया है।

india-leads-in-the-market-of-refurbished-smartphones-production-of-new-handsets-fall

भारत में स्मार्ट फोन बनाने वाली कंपनियों का कारोबार ठंडा पड़ा है। कई हफ्तों के स्टॉक पड़े हैं, लेकिन बिक नहीं रहा है। जुलाई के बाद ही हालात सुधरने के आसार हैं। दूसरी तरफ भारत इस्तेमाल किए गए स्मार्टफोन के बाजार में दुनिया में नंबर वन के पायदान पर है। हालांकि, इन दोनों तथ्यों के बीच सीधा संबंध अभी स्थापित नहीं हो पाया है।

india-leads-in-the-market-of-refurbished-smartphones-production-of-new-handsets-fall

इस्तेमाल हो चुके स्मार्टफोन का भारत सबसे बड़ा बाजार
ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में प्रतिवर्ष के ग्रोथ के हिसाब से 19% की बढ़ोतरी के साथ भारत इस्तेमाल किए गए (refurbished) स्मार्टफोन के वैश्विक बाजार में पहले नंबर पर रहा। हालांकि, ब्रांड के मामले में एप्पल का डंका बजा और उसने 49% ग्लोबल मार्केट पर कब्जा कर लिया।

india-leads-in-the-market-of-refurbished-smartphones-production-of-new-handsets-fall

रीफर्बिश स्मार्टफोन के बाजार में एप्पल के बाद सैमसंग
सोमवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक रीफर्बिश स्मार्टफोन के वैश्विक बाजार में सैमसंग की पहुंच 26% रहा। सेकंडरी मार्के में 5जी का कारोबार भी बढ़ता जा रहा है और इस्तेमाल किए गए फोन के मामले में इसका कारोबार 13% तक पहुंच गया है। यह रिपोर्ट काउंटरप्वाइंट रिसर्च के मुताबिक है।

india-leads-in-the-market-of-refurbished-smartphones-production-of-new-handsets-fall

रीफर्बिश स्मार्टफोन किसे कहते हैं?
रीफर्बिश स्मार्टफोन वह होते हैं, जिनमें थोड़ी-बहुत दिक्कत होती है और उन्हें ठीक करके फिर से बेचा जाता है। यह थोड़ी-बहुत दिक्कत फोन के हार्डवेयर से लेकर उसकी बॉडी तक की भी को हो सकती है। कई बार फोन को पूरी तरह से नया कर दिया जाता है। आमतौर पर ऐसे फोन पर गारंटी नहीं, बल्कि 6 महीने की वारंटी मिलती है।

india-leads-in-the-market-of-refurbished-smartphones-production-of-new-handsets-fall

देश में स्मार्टफोन का उत्पादन 20% गिरा
एक तरफ जहां इस्तेमाल किए गए फोन के बाजार में भारत दुनिया में अपनी डंका बजा रहा है तो दूसरी तरफ फोन कंपनियों को देश में पिछले 6 महीने में इसका उत्पादन घटाना पड़ गया है। इस कारोबार से जुड़े लोगों के मुताबिक बिक्री में गिरावट की वजह से जनवरी से अप्रैल के बीच वार्षिक स्तर पर इसके उत्पादन में 20% की कमी आ चुकी है।

Recommended Video

    Old Smartphone से कैसे कमाएं पैसा, देखें सुपर हिट Business Idea | वनइंडिया हिंदी *News
    india-leads-in-the-market-of-refurbished-smartphones-production-of-new-handsets-fall

    बिक्री में कमी के चलते घट रहा उत्पादन
    एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 2022 में अक्टूबर से दिसंबर के बीच 30% और इस साल जनवरी से मार्च के बीच इसमें 18% की गिरावट आई है। भारत में मोबाइल फोन के सबसे बड़े खुदरा कारोबारी रिलायंस रिटेल का भी कहना है कि इस साल के पहले तीन महीने में बिक्री में बहुत ज्यादा कमी आई है।

    india-leads-in-the-market-of-refurbished-smartphones-production-of-new-handsets-fall

    दुनियाभर में स्मार्टफोन उद्योग प्रभावित-जैना ग्रुप
    जैना ग्रुप के एमडी प्रदीप जैन ने कहा है कि 'सिर्फ भारत ही नहीं, दुनिया भर में मोबाइल फोन उद्योग प्रभावित हैं,क्योंकि डिमांड पर असर पड़ा है।' यह कंपनी कई कंपनियों के लिए स्मार्टफोन बनाती है और Karbonn ब्रांड से अपना खुद का मोबाइल भी बेचती है। उनके मुताबिक यह स्थिति अभी कुछ समय तक बनी रह सकती है।

    india-leads-in-the-market-of-refurbished-smartphones-production-of-new-handsets-fall

    'स्मार्टफोन का भारी स्टॉक जमा है'
    काउंटरप्वाइंट के डायरेक्टर रिसर्च तरुण पाठक ने कहा है कि कंपनियों ने 15-20% तक उत्पादन घटा दिया है। खासकर शुरुआती स्तर और मध्यम दर्जे के फोन का। प्रीमियम सेग्मेंट अभी भी लोचदार है। उन्होंने कहा कि 'अभी अधिकतर ब्रांड के पास लगभग 10 हफ्तों बिना बिका हुआ माल पड़ा है। साल की छमाही से ही थोड़ा सुधार हो सकता है। '(तस्वीरें- प्रतीकात्मक)

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+