भारत में कोरोना की गंभीर स्थिति पर भावुक एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने यूएस से की ये डिमांड
नई दिल्ली, अप्रैल 27: भारत में कोरोना महामारी अब बेकाबू हो चुकी है। हर दिन लाखों की संख्या में नए कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज हो रहे हैं और सैकड़ों की संख्या में लोगों की जान जा रही है। दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत अन्य कई राज्यों में बेड, दवा और आक्सीजन की भारी किल्लत हो रही है लोग अपनों की जान बचाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। भारत की ये गंभीर हालत देखकर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बहुत आहत है। मंगवार को प्रियंका चोपड़ा ने एक ट्वीट कर अमेरिका की सरकार से भारत के लिए डिमांड की है।

अमेरिका से प्रियंका चोपड़ा ने की ये डिमांड
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट में लिखा मेरा दिल टूट गया है। भारत COVID19 से पीड़ित है और और अमेरिका ने 550M जरूरत से ज्यादा वैक्सीन ऑर्डर की हैं। एस्ट्राज़ेनेका (AstraZeneca) को दुनिया भर में साझा करने के लिए आपका शुक्रिया, लेकिन मेरे देश की हालत नाज़ुक है। क्या आप तुरंत भारत को वैक्सीन साझा करेंगे? #vaxlive'। अपने ट्वीट के अंत में प्रियंका ने #vaxlive लिखा।
शादी के बाद अमेरिका में ही रह रही हैं प्रियंका चोपड़ा
बता दें कुछ ही साल पहले एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी निक जोनस से शादी की थी तभी से अधिकांश समय में वो अपनी पति के साथ यूएस में रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा का दिल अभी भी भारत में ही लगा रहता है। अपने वतन की हमेशा तारीफ करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को अपने देश और यहां की संस्कृति से अत्यधिक लगाव है। भले ही प्रियंका ज्यादातर समय अमेरिका में रहती है लेकि भारत के बारे में हमेशा अपडेट रहती है और अपनी प्रतिक्रिया देती रहती है। कोरोना की दूसरी लहर में भारत की पर इस विकट संकट पर प्रियंका बहुत भावुक दिख रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्वीट में बाइडेन को भी किया टैग
प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडनसे सवाल किया है यूएस से भारत वैक्सीन कब भेजी जा रही है।। एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अमेरिका के प्रेसीडेंट जो बाइडन, व्हाइट हाउस के चीफ, बाइडन के सेक्रेटरी और व्हाइट हाउस नेशनल सिक्योरिटी एडवाइज़र को टैग भी किया है। प्रियंका ने धन्यवाद देते हुए पूछा कि अमेरिका भारत को कब वैक्सीन भेज रहे हैं।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications