भारत ने कहा राष्ट्रपति ट्रंप ने साइन नहीं किया एच1बी वीजा का कोई आदेश
भारत ने एचएच1बी वीजा पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर दी प्रतिक्रिया। बिल को लेकर अभी से कुछ भी कहना जल्दबाजी क्योंकि राष्ट्रपति ने अभी तक साइन नहीं किया है कोई आदेश।
नई दिल्ली। भारत की ओर से ट्रंप प्रशासन की ओर से कांग्रेस में पेश उस आदेश पर प्रतिक्रिया दी गई है जो एच1बी वीजा से जुड़ा है और जिसकी वजह से भारत पर भी बड़ा असर पड़ने की बात कही गई है। भारत ने कहा है कि अभी इस बारे में कुछ भी अनुमान लगाना होगा और इस तरह को कोई भी ऑर्डर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से पास नहीं किया गया है।

पहले भी आ चुके हैं ऐसे बिल
भारत के विदेश मंत्री विकास स्वरूप ने गुरुवार को कहा है कि एच1बी वीजा से जुड़े तीन प्राइवेट बिल जो पेश किए गए हैं उसे लेकर किसी भी तरह के कयास अभी नहीं लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक कोई भी एग्जिक्यूटिव
ऑर्डर राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से साइन नहीं किया गया है। इस तरह के बिल पहले भी पेश किए गए हैं और इन बिल्स को पूरी कांग्रेसनल प्रक्रिया से गुजरना होता है। ऐसे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा क्योंकि पहले भी जो बिल पेश किए गए हैं उनका क्या हुआ वह हम सभी को मालूम है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा कोई ऑर्डर पास होता है भारत निश्चित तौर पर अपनी प्रतिक्रिया देगा।
अमेरिका, भारत की स्थित से वाफिक
भारत की आईटी कंपनियां जैसे इंफोसिस, विप्रो और टीसीएस बड़ी संख्या में एच1बी वीजा के जरिए भारतीय प्रोफेशनल्स को बाहर भेजती है। स्वरूप ने बताया कि भारत ट्रंप प्रशासन के साथ लगातार बातचीत कर रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस बारे में भारत की स्थिति से भली भांति वाकिफ है। इससे पहले विदेश मंत्रालय की ओर से उन रिपोर्ट्स को लेकर ट्रंप प्रशासन के सामने चिंता जताई गई थी जिसमें एच1बी वीजा से जुड़े बदलावों और भारत पर इसके असर की संभावना जताई गई थी।अमेरिका हर वर्ष 85,000 एच1बी वीजा जारी करता है और एक लॉटरी सिस्टम के तहत ये वीजा जारी होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications